• Breaking News

    Sunday, 28 May 2017

    किसानो की सहायता हेतु मंगाई थी गाये, गौ रक्षको ने रेलवे स्टाफ को पीटा, उतारी सारी गाये



    एक बार फिर तथाकथित गाय के बेटो ने अपनी भुजाओ का प्रदर्शन 20 गायो को बचाने में किया है तथा भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को जमकर धो दिया है।  यह 20 गाये नोएडा स्थित एक एग्रो कंपनी द्वारा कोचुवेली-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सालेम, तमिल नाडु से अम्पति, मेघालय तक जा रही थी।  इनको लेजाने के पूरे सरकारी दस्तावेज और आदेश मौजूद थे।

    gau rakshaks

    घटना बुधवार की है जब रेल भुबनेश्वर पहुंची तो 25 गौ-तस्कर संहारक , वीरो के वीर, प्रचंड गौ रक्षक तथा गौ माता के चहेते शूरवीर रेल में आ धमके और गायो को ले जारहे लोगो पर प्रहार करना शुरू किया।  इन आक्रमणकारी शूरवीरो ने खुद को बजरंग दल से जुड़ा बताया और गाय ले जा रहे लोगो को तस्कर बताकर धुनना शुरू कर दिया।  पिटाई की चपेट में रेलवे के कर्मचारी भी आगये।

    SPONSOR POST


    गाये को ले जा रहे एक व्यक्ति उमेश सिंह ने बताया :

    " बिना कुछ बोले उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटना शुरू किया।  उन्होंने 2 यात्रियों और ट्रेन के स्टाफ से भी लड़ाई की और सारी 20 गाये उतार ली "

    मेघालय सरकार ने कहा कि यह गाये उनकी अनुमति से ही लाइ जा रही थी। मेघालय के एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी डायरेक्टरेट, डॉ आर रिजल ने कहा :

    "हमारे मुख्यमंत्री ने किसानो की सहायता के लिए दुधारू गायो के साथ डेरी मिशन को लांच किया था।  हमने 3 कम्पनियो को इ टेंडर के माध्यम से चुना था।  वर्टेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड भी इनमे से एक थी जो हमे सालेम से 20 दुधारू गाय भेज रहे थे। "


    रेलवे पुलिस ने इन गौ-शूरवीरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन किसी  गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  सभी गायो को भुबनेश्वर के एक गौ शाला में शिफ्ट कर दिया गया है।

    हमारे गोपनीय सूत्रों से पता चला है कि गौ रक्षको ने इसलिए हमला किया क्योकि गायो की खरीद फरोख्त बिना गायो द्वारा NOC पर हस्ताक्षर किये की जा रही थी ।  गौ रक्षको के अनुसार कोई भी सरकार या संगठन बिना गायो के कंसेंट के उनके थनो से दूध निकलना तो दूर हाथ भी कैसे लगा सकता है?

     ह्ह्हम्म्म्म बात तो सही है , NO मीन्स NO. यह देश अब और गायो का सेक्सुअल हर्रासमेंट नहीं सहेगा।  जय गौ रक्षक


    सोर्स 
    यह भी देखिये
    राष्ट्र-स्तरीय शूटर ने बचाई अपने देवर की जान , अपहरणकर्ताओ का किया बहादुरी से सामना 
    केंद्र द्वारा इंडियन ऑयल के शेयर्स अमरीकी बैंक गोल्डमैन सैक और सिटी समूह को बेचने का निर्णय 
    #SHAME : अब मात्र 7 वर्ष की बच्ची के साथ उत्तर प्रदेश में किया गया गैंग रेप 
    GM ने किया भारत छोड़ने का ऐलान, 7000 नौकरियों पर तलवार, डीलर कंगाल, ग्राहक परेशान 

    SPONSOR POST


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *