
झारखण्ड की राजधानी सरायकेला-खरसावा जिले के राजनगर में भीड़ ने 4 युवको की बच्चा चोर समझ कर पीट पीट कर ह्त्या कर दी। ग्रामीणों ने यह ह्त्या गांव में बच्चा चोर के घुसने की अफवाह के बाद की। चारो समुदाय विशेष के है और पुलिस ने बताया कि ह्त्या की वजह मात्र अफवाह थी और जमशेदपुर स्थित वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह ने बीबीसी को बताया कि गुरुवार को ही देर रात बागबेड़ा इलाके में भी ऐसी ही अफवाह फैली.

ग्रामीणों ने चारो की गाडी को भी आग के हवाले कर दिया। जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह ग्रामीणों को रोकने गए लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी हिंसक झड़प की। ग्रामीणों ने थानेदार समेत 5 पुलिस कर्मियों को घायल करके उनकी गाड़ी भी में भी आग लगा दी।
थाना प्रभारी तिलेश्वर कुशवाहा की सरकारी गाडी भी फूंक दी। प्रभारी और सिपाही मनोज झा को गंभीर चोटे लगी है। यह घटना जमशेदपुर से 40 किलोमीटर दूर राजनगर में हुई। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि प्रातः 3 बजे ज़ायलो और इंडिका गाडी शोभापुर गाँव में आई जिसमे 8 लोग मौजूद थे। शोभापुर के नज़दीकी गाँव गोपीनाथपुर के ग्रामीणों को इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी जिसके बाद बच्चा चोर बच्चा चोर का शोर हुआ और भारी संख्या में ग्रामीणों ने हथियार उठाकर बच्चा चोर को ढूंढने लगे। खोजबीन में वह मुर्तज़ा अंसारी नामक व्यक्ति के घर पहुंचे और उनके आवास की तलाशी लेने लगे।


इसी बीच ज़ायलो गाडी के लोग किसी तरह गाँव से भागे लेकिन इंडिका गाडी के 4 लोग इधर उधर डर कर छिप गए। ग्रामीणों ने उनको बच्चा चोर समझ कर पीट पीट कर मार दिया। पिछले हफ्ते भी जादूगोड़ा थाना इलाके में बच्चा चोर के आरोप में 3 लोगो की ह्त्या कर दी गयी थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद एडीजी ऑपरेशंस मलिक, आईजी आरके धान और एसपी ऑपरेशंस संजीव कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सोर्स 1 और 2
SPONSOR POST
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment