
वाशिंगटन : भारतीय मूल के 32 वर्षीय एक अमेरिकी डॉक्टर की उनकी ही गाडी में गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। डॉ का नाम रमेश कुमार था और वह हेनरी फोर्ड हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। उनका शव उनकी गाडी में डेट्रॉइट से 90 मील दूर बृहस्पतिवार शाम को मिला
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों को किसी पर कोई संदेह नहीं है और वह इसे हेट क्राइम हादसे के तहत भी नहीं देख रहे। परिजनों ने बताया :
" हमे ह्त्या के कारणों का कुछ आभास नहीं है , पुलिस जांच में लगी हुई है। हमे किसी पर शक नहीं है और न ही हमको यह नस्लीय हिंसा से जुड़ा मामला लगता है "
राकेश कुमार ने कोच्ची के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस से अपनी स्नातक पूर्ण की थी। जब वह काम पर नहीं गए तो हॉस्पिटल ने उनके पिता को फोन किया। उन्होंने राकेश को फोन और सन्देश भेजे लेकिन कोई जवाब न आने पर वह चिंतित गए जिसके बाद वह राकेश के अपार्टमेंट गए और वहाँ भी न मिलने पर पुलिस को सूचित किया
घंटो तफ्तीश के बाद पुलिस को एक गाड़ी में शव मिला जिसकी पहचान डॉ राकेश कुमार के रूप में की गयी। पुलिस ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है।
आपको बता दे डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से एशियाई मूल के लोगो के साथ हेट क्राइम के मामले बढ़ने लगे है। इससे पहले भी एक भारतीय अभियंता श्रीनिवास कुचिभोतला को भी एक पूर्व अमेरिकी सैनिक एडम पुरिनटोन ने गोलियों से मार दिया था। फ्लोरिडा में एक भारतीय की दुकान पर आग लगाने की कोशिश भी की जा चुकी है।
सोर्स
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment