• Breaking News

    Thursday, 25 May 2017

    तेजस एक्सप्रेस में तोड़ फोड़ और हेडफ़ोन चुरा कर हम भारतीयों ने बता दिया कि हम गधा-गाडी के ही लायक है



    एक तरफ तो हम विकास के लिए रोते है।  विकास के लिए कर चुकाते है तो दूसरी तरफ हम ऐसी टुच्ची हरकते करते है कि यह बात साबित हो जाती है कि हम विकास के लायक ही नहीं। मुंबई से गोवा जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की अपनी पहली ही यात्रा में यह बात साबित हो गयी कि हमे गधा गाडी की आवश्यकता है न की तेजस जैसी रेलगाड़ी की।



    आप देख कर ताज्जुब हो जायेंगे कि मुंबई टू गोवा रुट, जो देश के सबसे पढ़े लिखे और समझदार लोगो का रुट माना जा सकता है, के यात्रियो ने पहले ही गाडी को तोडोफड़ करके रख दिया।  हेडफ़ोन चुरा लिए, स्क्रीन तोड़ डाली , शीशे क्षतिग्रस्त कर डाले और वाशरूम की बैंड बजा दी।



    SPONSOR POST






    तेजस एक्सप्रेस 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलने वाली रेलगाड़ी है।  इसमें आटोमेटिक दरवाज़े, हर सीट के लिए 9 इंच के इंफोटेनमेंट स्क्रीन , चाय और कॉफी की वेंडिंग मशीन , वैक्यूम बायो टॉयलेट, छूने रहित पानी के नल इत्यादि सुविधाओं से लैस है।



    तेजस जैसी रेल गाडी न केवल इंडियन रेलवे के लिए गर्व की बात है बल्कि हम भारतीयों के लिए भी है।  इस तरह अपनी ही सम्पति को तोड़ना दर्शाता है कि मानसिक स्वास्थ में हम बद से बदतर है।  सरकार आपके लिए गाडी उतार सकती है लेकिन आचरण आपको खुद लाने होंगे

    यह भी देखिये
    शब्बीरपुर की इस हिन्दू बहन का आरोप, खुद को गाय का पुत्र बताने वालो ने ही गाय की टांग तलवार से काटी 
    कनाडा ने CRPF पर मानवाधिकार उल्लंघन, ह्त्या और प्रताड़ना के आरोप लगाकर वरिष्ठ अधिकारी को प्रवेश से रोका 
    खाना, रिहाइश, उपचार और फ्री टैक्सी , इस तरह मुस्लिम और सिख कर रहे है मेनचेस्टर घायलों की सहायता 
    घनी आबादी के बाद भी हांगकांग शहर की सुंदरता मन को मोह लेती है, देखिये तस्वीरें  
    SPONSOR POST

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *