• Breaking News

    Friday, 19 May 2017

    ट्रिपल तलाक द्वारा मुस्लिम समाज में विवाह समाप्त करने की दर 0.3 फीसद है : सर्वे



    दिल्ली स्थित एक शोध संस्था ने अपने सर्वे में पाया है कि मुसलमानो में मौखिक रूप से एक झटके में तीन बार तलाक देकर विवाह को विच्छेद करने की दर मात्र 1 फीसद से भी कम है। CRDDP यानी सेण्टर फॉर रिसर्च एंड डिबेट्स इन डेवलपमेंट पालिसी ने यह ऑनलाइन सर्वे इसी साल के मार्च से मई महीने तक करवाया था

    यह सर्वे देश भर के 20671 लोगो पर किया गया इसमें 16860 पुरुष तथा 3811 महिलाये थी।इस सर्वे के मुखिया नेशनल कॉउन्सिल ऑफ़ एप्लाइड इकोनॉमिक्स रिसर्च यानी ( NCAER ) के मुख्य अर्थशास्त्री अबु शेख शरीफ थे।  उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया कि :

    "इस सर्वे में हमने तलाक के 331 मामले देखे जिनमे सिर्फ एक मामला हमको ट्रिपल तलाक का मिला।  उन्होंने कहा कि तीन तलाक इस्लाम में गलत है लेकिन असलियत में इसका कोई ख़ास वजूद भी नहीं है "

    गौरतलब है कि 1 लाख सत्यापित उत्तरदाताओं पर एकाएक किये हुए सर्वे में यदि 331 तलाक के मामलो में 1 मामला तीन तलाक का निकल के आता है तो इसका मतलब यह हुआ कि तीन तलाक की दर मात्र 0.30 है यानी १ फीसद से भी कम

    डर शरीफ ने आगे कहा कि :

    "प्रत्येक उत्तरदाता हमारे डाटाबेस में रजिस्टर्ड कर लिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा तलाक के बाद महिला की सुरक्षा का है चाहे एक तलाक हो या तीन तलाक हो।  हम भरोसा करते है कि समाज इस ओर भी कदम बढ़ाएगा और पुनर्वोवाह के रास्तो को और आसान करेगा।"

    यह तो थी बात तलाक की लेकिन यदि हम तलाक पर सरकार का रवैया देखे तो मालूम पड़ता है कि जैसे तलाक आज बलात्कार से बढ़ी समस्या है लेकिन यदि आप यह रिपोर्ट पढ़े जिसमे हमने बताया है कि कैसे मात्र मई महीने के 10 दिन में 8 वीभत्स बलात्कार हुए है तो आप स्वयं ही समझ जाएंगे कि असली मुद्दा क्या है और सरकार किसके पीछे अपनी ऊर्जा और देशवासियो का धन तथा समय बर्बाद कर रही है।  जी हां इसी महीने में एक 21 माह की बच्ची से लेकर 22 वर्षीय महिला तक ऐसे जघन्य बलात्कार हुए कि 22 वर्षीय महिला का शव इस हालत में मिला कि कुत्ते उसका सर और प्रजनन अंग खा रहे थे।  सोच के घिन्न आ रही होगी लेकिन  को कबूल कीजिये क्योकि बिना कबूल करे यह स्थिति आप नहीं बदल पाएंगे।

    कुछ सोचिये..............


    SPONSOR POST

    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *