
हर साल 16 दिसंबर को हम निर्भया को याद करते है और यह प्रार्थना करते है कि कभी किसी की बेटी के साथ निर्भया जैसी निर्दयिता न हो। कानून और सरकार ने भी इस ओर कुछ प्रयास किये है. ऐसा लगता था कि अब कोई निर्भया जैसा कांड किसी के साथ नहीं होगा लेकिन दरिंदो ने अपनी औकात दिखा ही दी। सामूहिक बलात्कार के बाद चाकुओ से प्रजनन अंगो को छलनी करके फिर एक लड़की को मार दिया गया।
घटना रोहतक, हरयाणा की है जहाँ 23 वर्षीय महिला के साथ न केवल सामूहिक बलात्कार हुआ बल्कि उसके प्रजनन अंगो को धारदार हथियारों से बुरी तरह विच्छेद कर के बेरहमी से मार दिया।
सूत्रों के मुताबिक 11 मई को राहगीरो ने रोहतक इलाके में एक लाश देखी जिसका मुँह और निचला हिस्सा कुत्ते खा रहे थे। सोनीपत के सब इंस्पेक्टर अजय मालिक ने बताया कि इस घटना के बाबत सुमित और विकास नामक को युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका एक तलाकशुदा महिला थी और सुमित से उसकी जान पहचान थी। बकौल पुलिस इस महिला का अपहरण 9 मई को हुआ था। इसे गाडी द्वारा सोनीपत से रोहतक लाया गया था। ANI की रिपोर्ट अनुसार अभियुक्त सुमित महिला से शादी करना चाहता था जिसे महिला ने इंकार कर दिया था जिसके बाद लड़का अपने दोस्तों के साथ लड़की पर शादी का दबाव बनाने उसके घर भी गया था लेकिन लड़की ने उसे थप्पड़ मार दिया था जिसका बदला युवक ने इस तरह लिया
#Haryana's Nirbhaya.— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) May 13, 2017
Such bone chilling disgusting brutality can happen only under watch of BJP ruled Haryana! https://t.co/Hec0llKvW0
मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला का अपहरण उसकी कंपनी के दरवाज़े के बाहर से हुआ था जहा वह काम करती थी वहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट ने बताया :
"पीड़िता को बहुत बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था। बलात्कार के बाद उसके शरीर के हिस्सों को चाकुओ से गोद दिया गया था। मारने से पहले लड़की के साथ 7 अलग अलग लोगो ने बलात्कार किया तथा उसका गाडी से कुचल दिया गया ताकि उसकी पहचान न हो सके "
रिपोर्ट यह भी बताती है कि महिला के अंगो के साथ धारदार हथियार से कई वार किये गए
पीड़िता एक दवाई कंपनी में कार्यरत थी और उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके कारण पुलिस को महिला को पहचानने में आसानी हुई। पीड़िता के परिजनों को शिनाख्त के लिए रोहतक बुलाया गया था। परिजन हत्यारो के लिए सजाये मौत मांग रहे है।
हम भी यह चाहते है कि महिला को जल्द से जल्द इन्साफ मिले और ऐसी सज़ा मिले कि फिर कभी किसी की कोई हिम्मत न हो सके
सोर्स
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment