
आज बलात्कार एक आम अपराध हो गया है बिलकिस बानो हो या निर्भया कोई समुदाय, धर्म, जाति, राज्य इससे अछूता नहीं है। एक महिला के साथ होने वाला सबसे भयंकर अपराध है बलात्कार लेकिन फिर भी इससे निपटने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाये जाते। हाल ही में दिल दहला देने वाला एक और गैंगरेप उत्तर प्रदेश में पति की आँखों के सामने हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार 8 आदमियों ने एक महिला का उसके पति के सामने बलात्कार कर दिया। बलात्कारियो ने पति को बाँध दिया था और महिला के साथ अत्याचारों की हदो को पार कर दिया। घटना 4 मई की जलाऊ ज़िले की है जब यह जोड़ा जयपुर से आरहा था। बलात्कार के बाद आरोपियों ने दोनों को औरैया - जलाऊ महामार्ग पर फेंक दिया
यह जोड़ा औरिया तक रेलगाड़ी में आया जहाँ से उनको जलाऊ जाना था। आधी रात का समय था जब यह लोग औरिया पहुंचे। पब्लिक वाहन का इंतज़ार करते करते एक लोडर वैन आकर रुका और उनको लिफ्ट देने की बात कही।
जैसे ही जोड़ा गाडी में बैठा कुछ देर बाद ड्राइवर गाडी को एक शराब के ठेके के पास ले गया जिसके बाद और ज़्यादा आदमी आकर वैन पर लद गए और डरा धमका कर जोड़े को रेगिस्तानी इलाके में ले गए जहाँ सबने बारी बारी महिला के साथ बलात्कार किया और पति को बाँध दिया। उन्होंने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। घटना के बाद दोनों को महामार्ग पर फेक कर आठों अपराधी भाग खड़े हुए।
5 मई को 8 लोगो के खिलाफ जलाऊ में एफ आई आर दर्ज कराई गयी। जलाऊ के ऐ सी पी , एस सी शाक्य ने कहा कि 8 नामालूम लोगो के खिलाफ रेप और डकैती का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा
यह पहली बार नहीं है कि महामार्ग पर इस तरह का हादसा हुआ हो। पिछले वर्ष चलती गाडी में एक 15 वर्षीय बच्ची और उसकी माँ के साथ भी बुलंदशहर में इसी तरह बलात्कार किया गया था। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द कुछ कठोर कदम उठाये नहीं तो यह आकड़े रुकने का नाम नहीं लेंगे। दुःख इस बात का है कि पूरे देश में गाय की सुरक्षा के लिए दर्जनों गौ रक्षा दल है लेकिन एक भी महिला रक्षा दल नहीं, यह गौरक्षा दल एक एक टेम्पो और ट्रक को चेक करते है। मात्र शक की बिनाह पर कत्लेआम भी कर देते है लेकिन गौ रक्षको के देश में एक गाय, महिला से ज़्यादा सुरक्षित है।
आपको नहीं लगता इन सबके ज़िम्मेदार हम लोग भी है जो सरकारों का चयन असल मुद्दों पर न करके उन मुद्दो पर करते है जो अन्य राज्य में उसी सरकार के लिए मुद्दा नहीं ??
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment