• Breaking News

    Monday, 22 May 2017

    गरीब बच्चियों को महिला ने बुलाया McDonald's में , फिर आगे जो हुआ आपको घृणा से भरने के लिए काफी है

    Image may contain: 3 people, people sitting, people eating, table and indoor

    कभी कभी हमारे साथ ऐसे हादसे हो जाते है जिनसे न केवल हम घृणा से भर जाते है बल्कि हमे सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि आखिर मानव इतना अमानवीय कैसे हो गया।  आखिर क्या वजह है कि इंसान बच्चो से घृणा करने लग गया।

    ऐसी ही एक घटना ग्वालियर की है जिसने एयर फाॅर्स अफसर की पत्नी और लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठा को अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने कुछ गरीब गुब्बारे बेचने वाली लड़कियों को अपनी तरफ से मैक्कोनॉल्ड रेस्टॉरेंट के अंदर खाना खिलाने का मन बनाया लेकिन वो नहीं जानती थी कि ऐसा मानविया कार्य करने पर उनके साथ रेस्टॉरेंट मैनेजर बदसलूकी पर उतर आएगा।



    SPONSOR POST



    पहले तो स्टाफ गरीब बालिकाओ के प्रवेश से ही नाराज़ था लेकिन स्थिति बदतर तब हुई जब रेस्टॉरेंट कर्मियों ने पार्किंग का गेट बंद करके उनको जाने से रोका और नंबर नोट करने लगे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया।  बाद में जब पता चला कि मनीषा के पति एयर फोर्स में अफसर है तो पुलिस ने उनको जाने दिया।



    सोचिये , क्या होता यदि मनीषा के पति आला सरकारी अफसर न होकर एक आम आदमी होते ? मनीषा के एक मानवतापूर्ण कार्य के बदले उनको कितनी दिक्कत आ सकती थी।  यह विदेशी रेस्टोरेंट अपने रसूख का इस्तेमाल कर यदि किसी आम ग्राहक पर हंगामे का आरोप लगवा कर पुलिस के हवाले कर दे तो कानूनी पचड़े में एक आम आदमी ही फसता लेकिन मनीषा जी यदि चाहती तो रेस्टोरेंट पर उनका रास्ता रोकने के खिलाफ एफ आई आर कर सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा न करके फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखी।



    हम इसकी घोर निंदा करते है।  भारत के किसी भी संविधान के अनुछेद में ऐसा कोई कानून नहीं है कि गरीब आदमी किसी रेस्टोरेंट में नहीं जा सकता।







    यह भी देखिये
    भारतीय ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय हमला, कहा ब्लडी इंडियन , अस्पताल में भर्ती 
    मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह को लेकर गुंडों ने 3 युवको को भिंड में पीटा 
    फेसबुक फ्रेंड से मिलने आये दो लड़को को छेड़छाड़ की अफवाह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पीटा
    बिल गेट्स की संस्था ने कराया हेल्थ सर्वे , देखिये कहाँ खड़ा है भारत 195 देशो में 

    BUY BEST INVERTER A/C


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *