• Breaking News

    Tuesday, 9 May 2017

    राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नेता ने दिनदहाड़े एक युवक को जान से मारा , इसी महीने थी मृतक की शादी


    भोपाल में हुई एक भयानक घटना में एक युवक की सरेआम ह्त्या कर दी गयी।  आरोपियों ने युवक की पिटाई की, फिर वाटर टैंकर पर उसका सर दे मारा और फिर उसपर SUV गाडी चढ़ा कर भाग गए।  मृतक का नाम सलमान है और इस घटना के लिए ज़िम्मेदार शिवाजी पटेल स्थानीय राष्ट्रीय हिन्दू सेना इकाई का मुखिया है।
    भास्कर की न्यूज़ पेपर कटिंग अनुसार सलमान की मौके पर ही मौत हो गयी और बीच बचाव में आये उसके भाई की हालत गंभीर है। उसके भाई पर भी तलवारो से प्रहार किया गया था। घटना भोपाल के एम् पि नगर की है। आरोपी शिवाजी पटेल और उसके साथियो को ह्त्या के मामले में बुक कर लिया गया है।  यह घटना शिवा पटेल और उसके साथियो द्वारा प्रगति पेट्रोल पम्प के पास खड़ी दर्जन भर गाड़ियों के शीशे तोड़ने के बाद हुई।

    भास्कर 

    गाड़ियों में से एक गाडी 25 वर्षीय सलमान के पिता की भी थी।  पिता की गाडी को नुकसान पहुंचने पर सलमान ने इसका विरोध किया और शिवाजी पटेल को रोका लेकिन शिवा के साथियो ने सलमान पर हमला कर दिया।  सलमान को बचाने उसका भाई सोहैल भी मौके पर आया लेकिन उसको भी पीटा गया।  सलमान का सर वाटर टैंकर पर भी मारा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और भाई सोहैल की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी शराब के नशे में थे।

    पीड़ित के पिता अब्दुल सईद ने कहा :

    " शिवाजी पटेल, भारत सोनी, छोटू और अन्य लोगो ने सलमान को बुरी तरह पीटा और 200 मीटर तक घसीटा जिसके बाद उसका सर वाटर टैंकर पर दे मारा। मारने के बाद वह भाग गए।  वो मेरे बेटे को मारते रहे घसीटते रहे लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया "


    पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवा पटेल पर तकरीबन आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। शिवा पटेल वाहन चालकों से वसूली भी किया करता था।

    घटना के बाद गुंडों ने स्थानीय लोगो को डराया और चेतावनी दी कि पुलिस को कुछ नहीं बताना।  कुछ देर बाद पुलिस आयी और शिवा के साथी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक सलमान की इसी महीने 21 मई को शादी होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पटेल और उसके साथियो पर तोड़फोड़ और ह्त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पटेल पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है
    Crime  Murder  Bhopal  Madhya Pradesh  Hindu Sena  Crime in Bhopal
    राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुरेंदर सिंह परमार ने बताया कि शिवा पटेल को बर्खास्त कर दिया है और सनातन धर्म किसी प्रकार की हिंसा में यकीन नहीं करता।

    लेकिन सोचने की बात यह है कि जब इस देश में जल, थल और वायु सेना है , crpf और cisf जैसे सुरक्षा बल है, पुलिस और प्रशासन है तो फिर ऐसे में हिन्दू सेना, राम सेना , शिव सेना और करनी सेना जैसी सेनाओ की क्या आवश्यकता है जिन्होंने आज तक एक पाकिस्तानी या चीनी सिपाही को नहीं मारा न ही इन्होने कभी सैनिको के साथ सरहद पर दुश्मनो का मुकाबला किया।

    ऐसी सेनाओ की जब भी खबर आई भारत के निवासियों के साथ झगडे ही की खबर आयी।  कभी तो इन सेनाओ ने देश की हिन्दू बहनो को क्लब से मार मार भगाया तो कभी सड़क पर उत्पात मचाया तो कभी उत्तर भारतीयो को ज़लील किया।  इससे पहले भी मोहसिन शेख नामक युवक को इसी तरह की सेना ने जान से मार दिया था।  अख़लाक़ से लेकर पहलु खान तक , हमेशा हत्याओं में इस तरह की सेनाओ का नाम सामने आता रहा है।  सवाल यह है कि देश ऐसी बेलगाम होती सेनाओ को क्यों और कब तक बर्दाश्त करे ??????

    सोर्स 1   & 2

    Sponsor Post 

     
    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *