• Breaking News

    Tuesday, 9 May 2017

    भाजपा नेता को आरएसएस सदस्यों ने पीटा , टांग तोड़ी , अस्पताल में भर्ती हुए



    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने कथित रूप से एक भाजपा नेता को घर में घुस कर मारा है।  घटना थ्रिक्काकरा कोच्ची की है।  भाजपा के स्टेट कौंसिल मेंबर वेन्नाला सजीवन की पिटाई के बाद उनको निजी अस्पताल में दाखिल करा लिया गया है।  उनकी एक टांग की हड्डी टूट गयी है।  बताया जा रहा है कि उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

    इंडियन एक्सप्रेस अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने बयान में आरएसएस के सदस्यों की भूमिका उजागर की है जिसके बाद पुलिस ने 4 आरएसएस कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

    bjp, rss, kerala bjp leader, rss activists, kerala rss activists, rss activists, activists, bjp leader, police, custody, police custody, police case, case, crime, bjp state council, bjp-rss, rss-bjp, bhartiya janta party, rashtriya svayamsevak sangh, india news, indian express news

    स्थानीय अखबार मातृभूमि के अनुसार बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सजीवन के स्थानीय आरएसएस नेता से रिश्ते बिगड़े हुए थे और अन्य भाजपा तथा आरएसएस नेता उनकी सुलह कराना चाहते थे।  पुलिस ने आरएसएस कार्यवाहक जयचंद्रन को हिरासत में लिया है।  बकौल पुलिस इस हमले के पीछे मास्टर माइंड जयचंद्रन था

    हाल ही में पुलिस ने 16 संघ सदस्यों को केरल में एक युवक की ह्त्या के मामले में गिरफ्तार किया था। इनमे ७ बालिग़ भी नहीं थे और पीड़ित के स्कूल ही में पढ़ते थे। केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पहले भी आरएसएस को लताड़ लगाई थी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कारवाही की चेतावनी दी थी

    यहाँ फिर मैं वही सवाल पूछूंगा कि  जब इस देश में जल, थल और वायु सेना है , crpf और cisf जैसे सुरक्षा बल है, पुलिस और प्रशासन है तो फिर ऐसे में हिन्दू सेना, राम सेना , शिव सेना और करनी सेना जैसी सेनाओ की क्या आवश्यकता है जिन्होंने आज तक एक पाकिस्तानी या चीनी सिपाही को नहीं मारा न ही इन्होने कभी सैनिको के साथ सरहद पर दुश्मनो का मुकाबला किया।

    ऐसी सेनाओ की जब भी खबर आई भारत के निवासियों के साथ झगडे ही की खबर आयी।  कभी तो इन सेनाओ ने देश की हिन्दू बहनो को क्लब से मार मार भगाया तो कभी सड़क पर उत्पात मचाया तो कभी उत्तर भारतीयो को ज़लील किया।  इससे पहले भी मोहसिन शेख नामक युवक को इसी तरह की सेना ने जान से मार दिया था।  अख़लाक़ से लेकर पहलु खान तक , हमेशा हत्याओं में इस तरह की सेनाओ का नाम सामने आता रहा है।  सवाल यह है कि देश ऐसी बेलगाम होती सेनाओ को क्यों और कब तक बर्दाश्त करे ??????


    Sponsor Post 

    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *