• Breaking News

    Tuesday, 23 May 2017

    खाना, रिहाइश, उपचार और फ्री टैक्सी , इस तरह मुस्लिम और सिख कर रहे है मेनचेस्टर घायलों की सहायता


    कल रात का समय था जब मेनचेस्टर में बहुत से संगीत प्रेमी अरियाना ग्रैंड में संगीत कॉन्सर्ट के लिए जुड़े थे लेकिन इसी बीच एक आत्मघाती हमलावर ने लोगो से भरे अरीना में हमला कर दिया जिसमे 22 लोग मारे गए और 59 घायल हो गए। जहाँ एक तरफ सभी इन हमलो की निंदा कर रहे है तो इंग्लैंड के अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम और सिख मिलकर लोगो दर्द को घटाने का प्रयास कर रहे है।

    सिख समुदाय ने अपने गुरुद्वारा के दरवाज़े खोल दिए तो मुस्लिम समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले डॉ लोगो को मुफ्त उपचार करने में लग गए।  इंग्लॅण्ड में रहने वाले अधिकतर मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग फ्री टैक्सी सर्विस भी दे रहे है।





    SPONSOR POST








    मेनचेस्टर मस्जिद के इमाम ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सभी मुस्लिमो को हर संभव मदद की अपील की






    सिख समुदाय ने ट्वीट करके अपने 4 गुरुद्वारो का खोला और खाने, ठहरने और हर प्रकार की मदद की। 



    इस भयानक और दर्दनाक घडी में सिख टैक्सी ड्राइवर्स ने भी मुफ्त सवारी देकर मानवता को जीवित किया। 


    इन सबके अलावा भी हादसे की जगह के आस पास रहने वाले लोगो ने ट्विटर पर ##RoomForManchester नाम से ट्रेंड चालू किया और सभी को मुफ्त दवा, खाना और मदद का निमंत्रण दिया



    सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस हमले की ज़िम्मेदारी इराक़ के एक आतंकी संगठन ISIS ने ली है।  यह संगठन सद्दाम हुसैन के करीबियों का माना जाता है।  विदित हो इराक़ पर अमेरिका और इंग्लॅण्ड ने 2003 में हमला कर दिया था तब से ईराक तो जल ही रहा है लेकिन ईराक के साथ पूरी दुनिया जल रही है। सीरिया में बशर अल असाद के खिलाफ ISIS को मज़बूत करने के पीछे अमेरिका और इंग्लॅण्ड का हाथ माना जाता है।  इराक पर हमला करने पर इंग्लॅण्ड माफ़ी भी मांग चुका है।

    हम हर तरह की आतंकी घटना की निंदा करते है।  ऐसे हमलो के बाद हर देश को यह सोचना चाहिए कि कभी भी देशो को किसी आतंकी संगठन को दूसरे देश की तबाही हेतु मज़बूत नहीं करना चाहिए।

    ब्रिटेन में रह रहे अल्पसंख्यक सिखो और मुस्लिमो को मॉजबॉक्स सलूट करता है।


    यह भी देखिये
    घनी आबादी के बाद भी हांगकांग शहर की सुंदरता मन को मोह लेती है, देखिये तस्वीरें  
    गरीब बच्चियों को महिला ने बुलाया McDonald's में , फिर आगे जो हुआ आपको घृणा से भरने के लिए काफी है 
    भारतीय ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय हमला, कहा ब्लडी इंडियन , अस्पताल में भर्ती 
    मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह को लेकर गुंडों ने 3 युवको को भिंड में पीटा 
    SPONSOR POST

     

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *