• Breaking News

    Saturday, 20 May 2017

    बिल गेट्स की संस्था ने कराया हेल्थ सर्वे , देखिये कहाँ खड़ा है भारत 195 देशो में



    कई सारे वैश्विक सर्वे में भारत का प्रदर्शन सही है तो कई में निराशाजनक है। मिडिया विश्वसनीयता में मीडिया ने भारत की रैंक खराब करवा दी है और सामाजिक शत्रुता में भी हमने भारत को चौथे पायदान पर ला दिया है और अब बिल गेट्स की संस्था द्वारा कराये हेल्थ सर्वे में भी भारत अपने कई पडोसी देशो से पीछे रह गया।

    बांग्लादेश, भूटान और नेपाल भी भारत से आगे है। इस परिणाम के लिए आकड़े 1990-2015 के 25 वर्षो से लिए गए है। इसमें 195 देशो को शामिल किया गया था और दुर्भाग्य से भारत 44.8 अंको के साथ 154 स्थान पर रहा।

    यह सर्वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा करवाया गया था हालांकि यदि 1990 की रिपोर्ट से तुलना की जाए तो भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है क्योकि तब भारत ने 30.7 अंक प्राप्त किये थे।  अब 25 साल बाद भारत ने 14.1 अंक ज़्यादा प्राप्त तो किये है लेकिन भारत के मुकाबले अन्य देश ज़्यादा जल्दी सुधार कर गए।

    हमारे पडोसी देशो में चीन ने 74 अंक, श्री लंका ने 72.8 अंक, नेपाल ने 50.8 अंक, भूटान ने 52.7 अंक और बांग्लादेश ने 51.7 प्राप्त किये। हां यह प्रसन्नता की बात है कि भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया।  पाकिस्तान 43 अंक लाने में सफल रहा।


    इस सर्वे की टीम मेंबर क्रिस्टोफर मर्रे ने कहा कि 25 वर्षो में सभी देशो ने बहुत सुधार किया है।  ज़्यादा अंक प्राप्त करने वाले देशो में और कम अंक प्राप्त करने वाले देशो में ज़्यादा फर्क नहीं दिखा।

    यह सर्वे काली खांसी, टुबरक्लोसिस डिफ्थीरिया, मीसल्स हृदय रोग और कैंसर से होने वाली मृत्यु दरों पर किया गया था। इसमें भारत के बारे में यह बात सामने आई कि हृदय रोग, गुर्दे की बीमारिया, टीबी और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में भारत काफी विफल रहा है। 

    According to the Global Burden of Disease Study (GBD) published in the medical journal The Lancet, it has finished a dismal 154th among 195 countries on the healthcare index. Credit: PTI

    हम आशा करते है अगले सर्वे में भारत और ज़्यादा सुधार करके सबसे उच्च स्थान पर खड़ा हुआ मिलेगा

    सोर्स : द वायर  , द हिन्दू  RJVC 

    SPONSOR POST
     
    यह भी देखिये
     युवती ने काटा बाबा गंगेशानंद का लिंग, कई सालों से लगातार कर रहा था बलात्कार
    राम मंदिर में हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओ ने मूर्ति पर फेका गोबर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का था मकसद
    ट्रिपल तलाक द्वारा मुस्लिम समाज में विवाह समाप्त करने की दर 0.3 फीसद है : सर्वे  
     गाँधी के हत्यारे गोडसे की जयंती में पिटे मुख्य अथिति बाबा ओमजी महाराज 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *