• Breaking News

    Tuesday, 2 May 2017

    आसाम : गाय चोरी को लेकर दो मुस्लिम युवको की हत्या

    2 Men Lynched In Assam's Nagaon For Allegedly Trying To Steal Cows
    आसाम के नागाओं ज़िले में 2 युवको को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला।  उनपर "आदरणीय भीड़तंत्र" का आरोप था कि उन्होंने गाय चुराई है और "जज भीड़ साहब" ने वही फैसला देते हुए दोनों की जान लेली।

    पुलिस दोनों को अस्पताल ले गयी जहा उनको मृत घोषित कर दिया।  अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  आसाम में गाय के नाम पर होने वाली हत्याओं का यह पहला मामला है जबकि देशभर में कुरैशी, अख़लाक़ और पहलूखां समेत यह कोई दसवा या पन्द्रहवा मामला होगा।
    Many Hindus consider cows sacred
    उच्च अधिकारियो ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष थी जिनको भीड़ ने गाय - चोर कहकर बहुत बुरी तरह पीटा

    बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दोस्तों संग की बीफ पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    देबराज उपाध्याय ने बताया कि

    " जब पुलिस मौके पर पहुंची तब ग्रामीण उन दोनों को कसमारी रिज़र्व के पास पीट रहे थे।  पुलिस ने अति शीघ्र ही दोनों तो अस्पताल लेजाने की व्यवस्था की जहाँ वह दोनों अपनी चोटों से मर गए।  भीड़ उन दोनों  को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक मारती रही।   दोनों मृतकों की पहचान आसाम ही के नागाओं ज़िले के अबू हनीफा और रियाज़ुद्दीन अली के तौर पर हुई है  और उनके परिजनों ने शिकायत दर्ज करा दी है। 



    सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा जताया है। ह्यूमन राइट वाच की रिपोर्ट बताती है कि जब से भारत में भाजपा ने सत्ता हासिल की है तब से मुस्लिम और दलित हिन्दुओ पर अत्याचार के मामले मात्र बीफ खाने की , खरीदने की और बेचने की अफवाहों के कारण बढे है। आसाम में भी भाजपा की सरकार है और इन सभी हत्याओं में अब तक सबसे कम उम्र झारखण्ड का एक 13 वर्षीय बच्चा है

    Sponsor Post


    सोर्स 

    यह भी देखिये
    इन तस्वीरों से समझिये कि आपको हेलमेट क्यों लगाना चाहिए 
    मेरठ से 117 किलो नील गाय का मांस और 40 आधुनिक बदूंके बरामद  
    हॉर्न बजाने से डरी गाय, गुस्साये गाय मालिक ने फोड़ डाली ड्राइवर की एक आँख

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *