इक्कीसवी सदी , जहाँ भारत मंगल तक पहुंच गया। अमेरिका चाँद तक पहुंच गया। एलान मस्क का राकेट स्पेस से वापस आगया। कत्रिम गर्भाशय बना लिया गया। सूर्य की ऊर्जा से गाडी चला ली गयी। हाइपरलूप नामक यातायात का पांचवा साधन आगया ऐसे समय में भी कुछ कर्म काण्ड करने वालो ने आस्था के नाम पर एक कुतिया की तेहरवी करवा दी ।
आपको बता दें कि एटा जिले के एक परिवार के लोग अपने घर में एक कुतिया पाले हुए थे. कुछ दिनों पहले उस कुतिया की मौत हो गई. परिवार के सभी सदस्य कुतिया की मौत पर दुखी थे कि इसी अवसर का लाभ उठाकर कुछ बाबाओ ने आस्था के नाम पर अपनी कमाई करने के लिए कुतिया की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं कराने का सुझाव दे दिया.
SPONSOR POST
कुतिया के मरने के गम में डूबे कुतिया मालिक इसलिए तेरहवी कराने को तैयार हो गए कि अगर तेरहवी कराने से मना किया तो लोग कहेंगें कि पैसे बचाने के लिए बहाना बना रहे हैं. इसलिए लोकलाज के डर से बाबाओ के कहने पर कुतिया की तेरहवीं कराने को तैयार हो गए.
लोगों ने इंसानों की तेरहवीं तो सुनी थी पर कुतिया की तेरहवीं को सुनने के बाद हर किसी के मन में इस तेरहवीं का हिस्सा बनने की लालसा जाग उठी. देखते ही देखते आगरा रोड पर रहने वाले कुतिया मालिक के घर लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया. ऐसे समय में जब इंसानों की तेरहवीं का बहिष्कार किया जा रहा है, बाबाओ ने अपनी कमाई करने के लिए कुतिया की भी तेरहवीं करा दी.
(तस्वीर प्रतीकात्मक है )
सोर्स
यह भी देखिये
गोमांस रखने के आरोप में गोरक्षकों ने दो लड़कों को पीटा, 9 गिरफ़्तार
काले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने पर इ-रिक्शा ड्राइवर को मिली मौत , वेंकैया नायडू ने कहा हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे
किसानो की सहायता हेतु मंगाई थी गाये, गौ रक्षको ने रेलवे स्टाफ को पीटा, उतारी सारी गाये
SPONSOR POSTकाले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने पर इ-रिक्शा ड्राइवर को मिली मौत , वेंकैया नायडू ने कहा हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे
किसानो की सहायता हेतु मंगाई थी गाये, गौ रक्षको ने रेलवे स्टाफ को पीटा, उतारी सारी गाये
No comments:
Post a Comment