बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल अपने दोस्तों के साथ लंच पार्टी में नजर आ रही हैं। काजोल ने फेसबुक लाइव करके यह वीडिये बनाया है। वीडियो में काजोल बता रही हैं कि वो और उनकी महिला मित्र एक दोस्त के यहां लंच पर आई हैं। काजोल ने बताया कि उनके दोस्त रेयान ने लंच में कुछ बेहद खास बनाया है।
इसके बाद काजोल एक बाउल को दर्शाती है। बाउल में वही खास चीज है जो काजोल के दोस्त ने बनाया है। काजोल के दोस्त रेयान उस बाउल में कुछ रसा डालते हैं जिसे देख काजोल समेत उनकी सहेलियां काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उसके बाद काजोल अपने दोस्त को कैमरे पर बुलाती हैं और उनसे कहती हैं कि आप सबको बताइए कि आपने ये कौन सी डिश बनाई है। तब उनका मित्र जो कहता है वही वजह इस वीडियो को वायरल करने की वजह बन गया। उनके मित्र ने कहा कि उसने बीफ बनाया है जिसको लेकर सभी उत्साहित थे।
विदित हो बीफ के चक्कर में अब तक गौ आतंकियों ने 10 लोगो को जान से मार दिया है। इनमे से ज़्यादातर लोग सिर्फ अफवाह के कारण मरे है चाहे वह कुरैशी हो या अख़लाक़ या पहलु खान। अफ़सोस की बात है कि गौ आतंकियों के हमले में एक 13 साल के बच्चे ने भी अपनी ज़िन्दगी खोई है।
खैर आप वीडियो देखिये
वीडियो
अब सवाल यह है कि काजोल द्वारा बीफ खाये या पकाये जाने पर कथित गौ रक्षक क्या करते है। सरकार क्या करती है और अब इसपर कितनी राजनीती होती है। दर्जनों गायो को मार कर उनकी हड्डी का सूरमा बनाकर अपने मरीज़ो को दवा के तौर पर खिलाने वाले बहराइच के डॉ मिश्रा हो या मेरठ के दिवेन्दर कुमार , गौ आतंकियों ने कभी इनके खिलाफ मौन प्रदर्शन भी नहीं किया लेकिन गरीब समुदाय विशेष के व्यक्तियों को मात्र अफवाह पर जान से मार दिया गया है। यह शर्मनाक और अमानवीय नहीं है तो क्या है।
स्पांसर पोस्ट
\
यह भी देखिये
इन तस्वीरों से समझिये कि आपको हेलमेट क्यों लगाना चाहिए मेरठ से 117 किलो नील गाय का मांस और 40 आधुनिक बदूंके बरामद
हॉर्न बजाने से डरी गाय, गुस्साये गाय मालिक ने फोड़ डाली ड्राइवर की एक आँख
देखिये कैसे नोटेबंदी ने इस अफ़ग़ान परिवार को सड़क पर रहने पर मजबूर कर दिया
No comments:
Post a Comment