पूरा देश आजकल सिर्फ एक ही फिल्म के बारे में बात कर रहा है और वो है बाहुबली 2 और ऐसा इसलिए भी क्योकि न केवल इसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए बल्कि लोगो को इसके हर करैक्टर से प्यार बहुत है। राणा और प्रभास के काम को काफी सराहा जा रहा है।
लेकिन कुछ फेसबुक पेज इस फिल्म की सफलता को अपने पेज के लाइक्स बटोरने में लगा रहे है और इस फिल्म से सम्बंधित झूठी खबर फैला कर अपनी पोस्ट मशहूर करना चाह रहे है। ऐसी ही एक खबर है कि प्रभास और फिल्म निर्माता राजामौली ने पहले दिन की कमाई 115 करोड़ भारतीय सेना को देदी।
इस खबर की पुष्टि अभी तक न तो प्रभास ने की है न राजामौली ने। देखा जाए तो यह खबर किसी भी बड़े खबरिया संसथान से नहीं बल्कि ट्विटर और फेसबुक के पेजो ने उड़ाई है।
मशहूर फेक स्टोरी बस्टर वेबसाइट SM HOAX SLAYER के अनुसार
115 करोड़ रुपए प्रभास और राजामौली द्वारा दिया जाना असंभव सा है क्योकि प्रभास एक फिल्म अदाकार है फिल्म में काम करने के बदले उनको फीस मिलती है। 115 करोड़ शुद्ध लाभ नहीं बल्कि रेवेनु है जिसमे सभी सिनेमा मालिको का , डिस्ट्रीब्यूटर्स इत्यादि का भी हिस्सा है। फिल्म में धर्मा प्रोड्कशन का भी खासा निवेश था तो धर्मा प्रोडक्शन भी इसमें हिस्सेदार है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो प्रभास ( यदि अनुबंध के हिसाब से फिल्म की कमाई में उनका हिस्सा हो ) और राजामौली को 25 से 30 करोड़ बचेगा और यदि यह अमाउंट वह दान करदेते तो निसंदेह मेनस्ट्रीम मीडिया में काफी हल्ला मच जाता
इसलिए झूठी खबरे चलाने से बढ़िया है ऐसी खबरे चलाई जाए जिसका आपसे और हमसे सीधा सम्बन्ध हो
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment