
राजस्थान उच्च न्यायलय के न्यायाधीश महेश चंद्र शर्मा ने बुधवार को एक न्यायिक आदेश जारी करते हुए कहा
"गाय को लेकर इस वक़्त देश में चल रही बहस राजनीतिक है, लेकिन मेरा आदेश न्यायिक है. मेरा आदेश, मेरी आत्मा की भावना पर आधारित है और देश के तमाम हिंदुओं की भावना पर आधारित है."
जस्टिस साहब ने भारत में गाय को 'राष्ट्रीय पशु' बनाने की बात कही है तथा राजस्थान सरकार से गोहत्या के लिए आजीवन कारावास के लिए सिफारिश की है

अपने आदेश को लेकर जस्टिस शर्मा ने बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय से बात की और कहा,
"गाय हिंदुओं की माता है. भगवान कृष्ण ने भी हमेशा गाय को अहमियत दी. उत्तराखंड की एक अदालत ने भी तो कहा था कि गंगा और यमुना को अब जीवित प्राणी माना जाएगा. मेरा यह आदेश भी उसी तरह का है."
जयपुर की चर्चित हिंगोनिया गोशाला को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने यह आदेश सुनाया है.
SPONSOR POST
जस्टिस शर्मा ने कहा, "छत्तीसगढ़ और गुजरात में पहले ही गोहत्या करने वालों को उम्रकैद की सज़ा दिए जाने का प्रावधान है. सभी जगह ऐसा नियम होना चाहिए, क्योंकि लोगों में बिना डर बैठाए कोई बदलाव नहीं हो सकता. मैं नहीं जानता कि सरकार मेरी सलाह पर ग़ौर करेगी या नहीं."
उन्होंने यह भी कहा कि गाय की रक्षा के नाम पर हिंसा करने वाले लोगों का बचाव नहीं किया जाना चाहिए.

जस्टिस महेश चंद्र शर्मा सिविल, आपराधिक और राजस्व मामलों के एक्सपर्ट है और बुधवार को ही जस्टिस शर्मा रिटायर हो गए हैं.
एक भारतीय चैनल न्यूज़18 को जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया था जो चर्चा में है। उसमे उन्होंने कहा था :
"भारत में मोर को भी राष्ट्रीय पक्षी सिर्फ इसलिए बनाया गया है, क्योंकि वह जिंदगी भर ब्रह्मचारी रहता है."
वह आगे कहते है कि मोर के आंसुओं से मोरनी गर्भवती होती है. दोनों कभी सेक्स नहीं करते. इसीलिय श्री कृष्ण भी मोर पंख का इस्तेमाल करते हैं. साधु संत भी इसलिए मोर पंख का इस्तेमाल करते हैं.
तमाम वेदों और धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि गाय के दूध से सब प्रकार की बीमारियां समाप्त होती हैं. धार्मिकता बढ़ती है. तांत्रिक प्रयोग के लिए भी गाय काम में आती है.
सोर्स
यह भी देखिये
नमाज़ पढ़ने से रोका , संघ नेता ने नमाज़ पढ़ने पर मस्जिद तोड़ने की दी धमकी , FIR दाखिल
पूरी शानो शौकत के साथ सपन्न कराई कुतिया की तेहरवी
गोमांस रखने के आरोप में गोरक्षकों ने दो लड़कों को पीटा, 9 गिरफ़्तार
काले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
SPONSOR POSTपूरी शानो शौकत के साथ सपन्न कराई कुतिया की तेहरवी
गोमांस रखने के आरोप में गोरक्षकों ने दो लड़कों को पीटा, 9 गिरफ़्तार
काले जादू के आरोप में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या
No comments:
Post a Comment