पूरी दुनिया में जातीय, नस्ल और धार्मिक आधार पर हो रही हिंसा बढ़ती ही जा रही है। कोई भी समाज इससे अछूता नहीं है। एशियाई देशो में तो यह आम बात थी ही अब दूसरे महाद्वीप में भी यह बढ़ने लगा है जिनके बारे में हमारी समझ यह होती है कि वो समाज सहिष्णु और भेदभाव मुक्त है। घटना ऑस्ट्रेलिया कि है जिसमे एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर के साथ नस्लीय हमला हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट हुई। मारपीट के बाद उनको अस्पताल दाखिल करा दिया गया है और जांच जारी है। ड्राइवर ने कुछ मजबूरियों के चलते अपना नाम उजागर नहीं किया है।
कैच न्यूज़ हिंदी के अनुसार टैक्सी चालक पर शुक्रवार रात 10:30 पर हमला हुआ। उनकी गाडी में एक जोड़ा बैठा था जिसमे लड़की चलती गाडी में बार बार दरवाज़ा खोल रही थी। चालक ने ऐसा करने पर मना किया क्योकि इस तरह हादसा हो सकता था। बार बार चालक द्वारा मना करने पर लड़की भड़क गयी।
SPONSOR POST
लड़की के साथ मौजूद लड़के ने बात को नस्लीय टिपण्णी पर घसीट दिया। जोड़ा ड्राइवर को भारतीय होने के कारण निशाने पर लेने और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जोड़ा जब टैक्सी से बाहर निकला तो कार को डैमेज करने की कोशिश की. इसी दौरान लड़की ने ड्राइवर को ब्लडी इंडियन कहा.
ड्राइवर का कहना है कि जब वह इस घटना की वीडियो कर रहा था तब लड़के ने पीछे से आकर मारा तथा ज़मीन पर गिरा दिया। मार पीट के दौरान भी वह दोनों नस्लीय टिपण्णी करते रहे। इतने में अन्य लोगो ने आकर चालक को बचाया। पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गयी। ड्राइवर ने पुलिस पर ढंग से मामला न बनाने और जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है।
यह भी देखिये
मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह को लेकर गुंडों ने 3 युवको को भिंड में पीटा
फेसबुक फ्रेंड से मिलने आये दो लड़को को छेड़छाड़ की अफवाह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पीटा
बिल गेट्स की संस्था ने कराया हेल्थ सर्वे , देखिये कहाँ खड़ा है भारत 195 देशो में
युवती ने काटा बाबा गंगेशानंद का लिंग, कई सालों से लगातार कर रहा था बलात्कार
फेसबुक फ्रेंड से मिलने आये दो लड़को को छेड़छाड़ की अफवाह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पीटा
बिल गेट्स की संस्था ने कराया हेल्थ सर्वे , देखिये कहाँ खड़ा है भारत 195 देशो में
युवती ने काटा बाबा गंगेशानंद का लिंग, कई सालों से लगातार कर रहा था बलात्कार
BUY BEST INVERTER A/C
No comments:
Post a Comment