
तमिल नाडु के एक 18 वर्षीय युवक रिफ्ताह शाहरुख़ ने कमाल कर दिया है। उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा सेटेलाइट बनाया है। इस सेटेलाइट का नाम उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम साहब के नाम पर "कलामसेट" रखा है। शाहरुख़ तमिल नाडु के पल्लपट्टी गाँव से सम्बन्ध रखते है। इस सॅटॅलाइट का वज़न मात्र 64 ग्राम है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक शाहरुख का सॅटॅलाइट NASA द्वारा 21 जून को वाल्लोप्स आइलैंड से छोड़ा जायेगा। कलामसेट ने यह मुकाम "क्यूब इन स्पेस" नामक प्रतिस्पर्धा ने लड़कर हासिल किया है। यह प्रतिस्पर्धा NASA और एक अन्य संस्था " आई डूडल लर्निंग" ने मिलकर करवाई थी।
शाहरुख ने बताया कि यह एक सब-ऑर्बिटल फ्लाइट होगी और एक बार स्पेस में जाने के बाद इसका मिशन 240 मिनटों में पूरा होगा। शाहरुख़ ने यह सटेलाइट स्क्रैच से बनाई है और इस प्रोजेक्ट को फण्ड किया स्पेस किड्ज़ इंडिया ने
हम रिफ्ताह शाहरुख़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
Sponsor Post
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment