• Breaking News

    Saturday, 13 May 2017

    यह है वो 9 देश जहां भारतीय रुपया पड़ता है दमदार



    अमूमन एक बात हम सभी ने सोची है कि यह गोरे हमारे देश में आकर इसलिए मज़े कर पाते है क्योकि इनका डॉलर , पौण्ड या यूरो हमारे देश का कम से कम 66 रुपया होता है।  हमने यह भी सोचा ही होगा कि कितना अच्छा हो कि कोई देश ऐसा होता जहाँ हमारा भारतीय रुपया दमदार होता । तो ऐसे ही 9 देश हम आपको बता रहे है जहा भारतीय मुद्रा की कीमत वहाँ 200 रुपए तक की है

    वियतनाम
    Image result for vietnam signature picture

    वियतनाम एशिया का एक सुन्दर देश है. यहां भारतीय करंसी काफी अच्छी है. एक रुपए की कीमत 353 वियतनामी डोंग है. वियतनाम का स्ट्रीट फ़ूड ज़बरदस्त है और यहाँ के बीच में आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे।

    इंडोनेशिया
    Image result for indonasia picture

    भारत का एक रुपया इंडोनेशिया में वहा के 207.74 रुपइया के बराबर है. इंडोनेशिया में आपको बहुत सुन्दर द्वीप देखने को मिल जायेंगे। चंद हज़ार रुपयों में आप इंडोनेशिया की मौज सहित यात्रा कर सकते हैं.

    पराग्वे
    Image result for paraguay picture


    पराग्वे दक्षिण अमेरिका में बसा एक छोटा सा देश है वहा एक रुपए के बदले आपको 86.96 ग्वारानी मिलेगा. एडवेंचर करने वाले लोग पूरे साल वहा जाते रहते है।  आप भी अवश्य जाइये।

    कंबोडिया
    Image result for cambodia picture

    भारत के एक रुपए की कीमत कंबोडिया में 63.63 रियाल है।  कंबोडिया  एक हरा भरा देश है यदि आप एक प्रकर्ति प्रेमी है तो आपको अवश्य जाना चाहिए. यहाँ की सभ्यताए विश्व की पुरानी सभ्यताओं में से एक है।

    मंगोलिया
    Image result for mongolia picture

    लगभग आधी दुनिया पर राज करने वाला चंगेज़ खान इसी मंगोलिया से था यहाँ आपको 1 रूपए के बदले 37.50 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा. मंगोलिया के काफी लोग आज भी खानाबदोशी की ज़िन्दगी जीते है


    कोस्टा रिका
    Image result for costa ricapicture

    कोस्टा रिका संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण में स्थित है। आपको ेक रूपये के बदले 8.89 कोस्टारिकन कोलोन मिलेगा।  प्राचीन समुद्र तटों और रंगीन पानी को देखने हेतु आप वहा जा सकते हो।

    हंगरी
    Image result for hungary country image

    हंगरी यूरोपीय देश है।  यह चारो तरफ से देशो से घिरा है इसमें कोई बीच नहीं है।  यहाँ आपको एक रुपये में 4.42 फ़ोरिंट मिलेगा।

    आइसलैंड

    Image result for iceland

    आइसलैंड अमेरिका और यूरोप के बीच में एक द्वीप है यहाँ आपको 1 रुपए  बदले 1.72 क्रोना मिलेगा. यह देश सर्दियों के लिए जाना जाता है, गर्मी में वहा जाकर आनंद की अनुभूति प्राप्त करना बढ़िया विचार है।


    श्रीलंका
    Image result for sri lanka

    श्रीलंका के बारे में तो आप जानते ही होंगे।  यह भारत के दक्षिण में स्थित है। यहां आपको एक रुपये के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा. यह अपने ख़ूबसूरत समुद्री तटों, जंगल, पहाड़ और चाय बगान के लिए मशहूर है।

    Sponsor Post 


    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *