• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    लड़की के साथ भागा युवक , रिश्तेदार की पीट पीट कर ह्त्या , हिन्दू युवा वाहिनी पर आरोप


    मंगलवार को बुलंदशहर के 45 वर्षीय ग़ुलाम मोहम्मद को कथित रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने पीट पीट कर मार डाला। उनपर कथित रूप से एक प्रेमी जोड़े को भगाने में मदद करने का आरोप था।  इस प्रेमी जोड़े में लड़का मुस्लिम तथा लड़की हिन्दू समुदाय से थी। लड़का, गुलाम मोहम्मद का रिश्तेदार भी है।

    द हिन्दू अखबार कि रिपोर्ट के मुताबिक तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है और योगी आदित्यनाथ की हिन्दू युवा वाहिनी के 6 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    एडिशनल मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि सोही गाँव के 19 वर्षीय यूसुफ और फाजलपुर गाँव की एक हिन्दू लड़की 27 अप्रैल को घर से साथ भागे थे।  लड़की के परिजनों ने यूसुफ पर पहासू पुलिस स्टेशन में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। इस बात के शक में कि गुलाम मोहम्मद ने यूसुफ और उस लड़की की भागने में सहायता कि , मंगलवार दोपहर कथित रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा उनको उनके घर से घसीट कर मार डाला।

    हिन्दू युवा वाहिनी के मेरठ इंचार्ज विवेक सिंह ने किसी भी सदस्य द्वारा इस हत्या के किये जाने से इंकार किया है।  उन्होंने बताया कि पकडे गए सभी युवको में से एक भी हिन्दू युवा वाहिनी का नहीं है।




    इसी महीने के शुरुआत में भी मेरठ में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य एक प्रेमी जोड़े के साथ उनके फ्लैट में वाद विवाद कर चुके है जिसके बाद उनको समझौते की स्थिति पर लाकर अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया गया था




    सोर्स  , सोर्स 



    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *