• Breaking News

    Monday, 13 February 2017

    मानसिक गुलामी का अंत और जनता को जागरूक करने के लिए आपका जन आभार

    Image result for अरविन्द केजरीवाल


    माननीय केजरीवाल जी
    मानसिक गुलामी की राजनीती के अंत की और जनता को जागरूक करने के पहले कदम लोकपाल की और उठाने के लिए आपका जन आभार
    भारतीय राजनीति में आप पिछले कुछ समय से कांग्रेस बीजेपी के अलावा 3 विकल्प के रूप में उभर रहे है आप पार्टी के बारे में छवि भी ईमानदार की बनी है लेकिन पिछले कुछ समय से जब से आप सत्ता में आये है तब से आप की नीतियों में स्पष्ट वादिता का अभाव होने लगा है
    राजनितिक दलों की लोकतान्त्रिक व्यस्था एंव भ्रष्टाचार के बारे में आपकी पार्टी का नजरिया कुछ हद तक ठीक है लेकिन पूर्ण पारदर्शी नही है
    अभी हाल ही में हुई नोटबंदी के दौरान आपकी पार्टी ने व आपने नोटबंदी को आधार बना कर राजनितिक चंदे को मुद्दा बनाया जिसमे आपकी पार्टी को दिए जानेवाले चंदे को पारदर्शी बताया
    हमे ख़ुशी है आप पार्टी ने देश की राजनीती जो तेजी से बेईमानी निराशावादी लक्ष्यहीन होती जा रही थी उसे एक आशा की किरण दी
    लेकिन आपके पिछले समय से विचार देख कर जनता का विश्वास आप पर से भी उठ रहा है
    क्योंकि अभी जनता की हालत ये है
    की जो कांग्रेस विरोधी है वो बीजेपी को मोदी के कारण सपोर्ट कर रहा है या कांग्रेस बीजेपी दोनों का विरोधी है वह आप को सपोर्ट कर रहा है जनता के सामने क्लियर विज़न का नेतृत्व नही होने के कारण जागरूक जनता भी मजबूर है उसका चित निर्भय नही है
    जनता आपसे जानना चाहती है कि अभी हाल ही में राजनितिक पार्टियां का नकद चंदा 20000 से घटाकर 2000 रुपये किया गया है क्या इससे राजनितिक पार्टियों को दिया जानेवाला काला धन रुकेगा
    आम जनता को ये लगता है कि इस कानून या प्रस्ताव से भी राजनीती में कालाधन नही रुकेगा क्योंकि अभी जिस पार्टी को 200000 का चंदा नकद मिलता है वह 20000 रूपये के हिसाब से 10 लोगों का जमा कर लेती है तो अब वही पार्टी 2 लाख के चंदे को 100 लोगों का अज्ञात बता देगी जब तक राजनीती में कालाधन रहेगा तब तक ईमानदार लोकतंत्र की कल्पना या बात करना बेमानी है
    बीजेपी या मोदी ने 20000 से 2000 करके कुछ सुधार की चेष्टा की है या जनता को गुमराह किया है इस पर पार्टिया बहस करके एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा सकती है लेकिन जनता सुधार व बदलाव चाहती है
    मोदी भी बदलाव कर रहे है लेकिन जनता और अच्छा चाहती है तो इस कड़ी में क्या आप पार्टी अपने पार्टी सविंधान में ये प्रस्ताव लेगी की हम हमारे सभी चंदे या सदस्यता शुल्क चेक या डिजिटल रूप में लेंगे
    अगर ये कदम उठाया जाता है तो भारतीय राजनीति का ईमानदारी के लिए पहला कदम होगा
    वैसे भी भारत में राजनितिक पार्टियों को चंदा व्यापारी या धनवान लोग या जागरूक आदमी देते है तो उन सभी के पास बैंक खाता होता है
    टैक्स छूट के कारण उन्हें अपने सफेद धन का हिसाब भी मिलता है
    आप पार्टी ये कदम उठाती है तो उसका ये कदम उनके फॉलोवर के लिए क्रांतिकारी होगा
    ये कदम आप नही उठाते है तो इससे ये लगेगा कि आप भी काली अर्थव्यस्था के सामने घुटने टेक रहे है
    आपकी ईमानदारी राजनीती का सपना जनता के साथ छलावा मात्र है आप देश की सभी पार्टियों को तो नही बदल सकते क्योंकि अभी सरकार आपकी नही है पार्टी स्तर पर बदलाव करके जनता के सामने शानदार उदाहरण होगा जिससे राजनितिक दलों से परेशान जनता को एक ईमानदार बदलाव की जगह मिल
    सकेगी

    आम जनता को आशा ही नही विश्वास है आप ये कदम जरूर उठाएंगे
    आम जनता
    महावीर प्रसाद शर्मा
    9649457696

    जर्मनी के अविष्कारक ने बनाया ANTI RAPE UNDERWEAR जो महिलाओ को बचाएगा बलात्कारियो से
     Approx 1.1 Million People Are Facing A Genocide And Nobody Is Even Talking About
     गुजरात भाजपा के 5 सदस्यो पर बलात्कार, किडनैपिंग और ब्लैकमेलिंग के आरोप में FIR दर्ज

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *