• Breaking News

    Tuesday, 7 February 2017

    मिलिए गीता से, ऐसा रोबो जो अब आपका भारी भरकम सामान उठाएगा


    दुनिया वालो ! स्वागत कीजिये भविष्य के मज़दूरों का।  जी हां भविष्य के मज़दूर यानी रोबो अब आ रहे है। यह खास तौर पर शारीरिक परिश्रम को कम करेंगे। इसी कड़ी में वेस्पा स्कूटर बनाने वाले पियग्गिओ ने भार ढोने वाला एक रोबो " गीता " लॉन्च " करने का इरादा कर लिया है।

    इस रोबो का नाम गीता है और यह नीले रंग में गोलाकार है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 22 मील प्रति घण्टा है।  इसको ख़ास तौर से शहरी इलाको में रहने वाले लोगो की रोज़मर्रा चुनौतियों को पूरा करने हेतु बनाया गया है। यह रोबो किसी भी रास्ते पर एक बार गुजरने के बाद पूरा रुट याद रख सकता है यानी इसको आप परचून की दुकान तक ले जाइये उसके बाद यह वापस घर स्वयं ही आजायेगा।

    इसका उपयोग पार्सल पहुँचाने और छोटे मोटे सामानों को लाने एवं ले जाने के रूप में देखा जा रहा है। गीता रोबो 2 पहियो पर चलता है और इसकी स्टोरेज कैपेसिटी काफी है। कंपनी को इस उत्पाद से काफी आशा है और इसे जल्दी लांच करने जा रही है।


    मिलिए गीता से , ऐसा रोबो जो आपके भविष्य के काम करने में सक्षम है


    "गीता" इस नीले से रोबो का नाम है जिसे आपके निजी सहायक के तौर पर डिजाईन किया गया है। 



    जहां भी आप जायेंगे , गीता आपके साथ जाएगा। 



    इसको पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाया गया है यानी आप इसे एक बार स्टोर ले जाए तो सामान लेकर खुद ही वापस घर की तरफ चल देगा। 


    No automatic alt text available.

    इसकी स्टोरेज कैपेसिटी को काफी ध्यान में रख कर बनाया गया है।



    गीता आपके सामान को कही भी ले जा सकता है जिससे आपको बोझ उठाने से मुक्ति मिलेगी। 



    गीता छोटी मोटी उचाईयो पर आसानी से चढ़ और उतर सकता है




    यह ख़ास LED लाइट्स और बैटरी इंडिकेटर के साथ आता है।



    कंपनी इसे सफ़ेद रंग में भी लांच करेगी। 



    गीता के ख़ास रबर से बने पहिये आपके सामान को सुरक्षित रखेंगे क्योकि यह वाइब्रेशन के स्तर को कम रखते है। 


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *