अतिवादी हिंदुत्व संगठन ( हिन्दू संगठन नहीं, भाजपा और संघ का हिंदुत्व संगठन) बजरंग दल एक बार फिर सुर्खियों में है। कारण?
वही मारा मारी, गुंडई, देश के लोगो के साथ। ताज़ा खबर यह है कि बिहार में यह संगठन वेलेंटाइन डे मना रहे प्रेमी युगलों का पीछा करता दिखाई दिया। दल ने केवल मौखिक बल्कि शारीरिक रूप से भी उनको प्रताड़ित किया।
प्रेमी युगलों को आतंकित कर देने वाला यह आतंकी हमला बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ जहाँ दल के कार्यकर्ताओं ने अचानक एक पार्क पर हमला बोल दिया। वहां युगलों को घसीटा और मारा गया।
वीडियो में आप देख सकते है कि एक जवान युवक कैसे दल के गुंडों से घिरा मार खा रहा है जिन्होंने कानून और संविधान को अंगूठा दिखा उसपर प्रहार किया।
ऐसी ही घटना झारखण्ड में होने की खबर आई है जहाँ हजारीबाग में कई महिलाओं के साथ मारपीट और प्रताड़ना दल के प्रचंड नौजवानों द्वारा की गयी।
#WATCH Bajrang Dal activists thrash couples in Bihar's Muzaffarpur in a protest against Valentine's Day pic.twitter.com/XiXkn7iUFd— ANI (@ANI_news) February 14, 2017
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबरन राखियां बंधवाई और उनको मजबूर किया कि कान पकड़ कर इस बात की माफी मांगे कि प्यार का यह दिन मनाकर उन्होंने गलती की।
बजरंग दल का यह कोई पहला कुकर्म नहीं है इससे पहले भी यह लठैतों की टोली 14 फैब पर अपना पराक्रम दिखाने भारतवासियों की तरफ चल देते है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 13 लाख बजरंग दल के कार्यकर्ता है लेकिन जब बात पाकिस्तान या चीन की तरफ से हमले की आती है तब 13 भी सामने नहीं आते।
| फोटो : प्रेमी युगल से दंड बैठक कराते दल के सदस्य |
आप सोच रहे होंगे मैंने शुरू में इनको हिन्दू संग़ठन न कहकर हिंदत्व संगठन क्यों कहा। ऐसा इसलिए क्योकि हिन्दू धर्म या भारतीय संस्कृति एक सहनशील और सुहिष्णु सभ्यता, धर्म और संस्कृति है जिसका प्रमाण आपको भारत के कण कण में मिल सकता है। संघ का हिंदुत्व ऐसा नहीं है। वो असुहिष्णु, असहनशील और जबरन कार्य करवाने पर यकीन रखता है। हाल ही में आपने उमा भारती का वक्तव्य सुना होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि बलात्कार के आरोप में बंद कैदियों को उन्होंने बहुत बुरी तरह पिटवाया है।
पिछले वेलेंटाइन से लेकर इस वेलेंटाइन तक दर्जनों भाजपाई बलात्कार के आरोप में अंदर जा चुके है लेकिन कही इस तरह का रोष और संस्कृति बचाओ अभियान चलाया नहीं जाता , इस बात का प्रमाण है कि बजरंग दल हो या भाजपा यह मात्र गुंडों का संगठन है जो आपके सहयोग से आपको धो रहा है और आप धुलवा रहे हो
धुलवाओ मेरा क्या।
सोर्स : इंडिया टुडे
No comments:
Post a Comment