मंगलवार को दो मुस्लिम - अमेरिकन्स ने क्राउडफंडिंग कैम्पेन के माध्यम से उस यहूदी कब्रिस्तान की मरम्मत के लिए पैसे जुटाए जिसमे हाल ही में तोड़ फोड़ की गयी थी। लिंडा सरसोर और तारिक अल मसेडी ने यह कैम्पैन शुरू किया मात्र 2 घण्टे में 20000 डॉलर के लक्ष्य को छू लिया गया। यह कैम्पैन इस सन्देश के साथ किया गया कि " हम मुस्लिम और यहूदी समाज अमेरिका में किसी भी प्रकार की नफरत, हिंसा और कट्टरवाद को स्वीकार नहीं करते है "
पिछले रविवार देर रात तकरीबन 100 से ज़्यादा कब्रो को नुक्सान पहुँचाया गया। जांचकर्ताओं को सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तो की लीड मिली है और जांच जारी है। मिस्सुरी के गवर्नर एरिक ग्रेइटेंस , जो खुद भी एक यहूदी है , ने इस हमले की निंदा की है और इस हरकत को कायरतापूर्ण बताया है
विदित हो डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद यहूदी समुदाय पर यह दूसरा हमला है इससे पहले 11 यहूदी संगठनो को बम से उड़ा देने की धमकी मिल चुकी है।
No comments:
Post a Comment