• Breaking News

    Friday, 3 February 2017

    बुर्के वाली इन कमांडो से पंगा लेना है खतरनाक, सेकंडों में ही कर देंगी ढेर

    Image may contain: 2 people, people standing

    बुर्के वाली इन कमांडो से पंगा लेना है खतरनाक, सेकंडों में ही कर देंगी ढेर !
    अभी तक आपने बुर्के पर सिर्फ बहस सुनी होगी. कुछ फेवर में तो कुछ खिलाफ. लेकिन बुर्के का जाबड़ इस्तेमाल यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की ये औरतें कर रही हैं. बेहद पॉवरफुल हैं. हिजाब और ‘अबा’ पहने इन औरतों को कमज़ोर समझने की गलती मत कर बैठना. इनके पास हथियार हैं और प्रोटेक्ट करने की ताकत ह
    यूएई की ये सिक्योरिटी गार्ड्स उस वक्त चर्चा में आईं, जब डचेस ऑफ कॉर्नवॉल, कैमिला पार्कर ने अपने हस्बैंड के साथ यूएई का दौरा किया. तो उनकी सुरक्षा में इन पांच गार्ड्स को लगाया गया. कैमिला का ये टूर रिलीजियस टॉलरेंस और वीमेन लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए था. कैमिला ने तीन दिन दुबई, अबूधाबी और अल एन में गुज़ारे थे. तो जान लीजिये इन पांच पॉवरफुल औरतों की खासियत के बारे में.
    50 में से पांच को चुना गया था
    यूएई में स्पेशल फ़ोर्स है प्रेसिडेंशियल गार्ड. इसके 50 फीमेल मेंबर में से पांच को कैमिला की सिक्योरिटी के लिए चुना गया था. इस टुकड़ी की लीडर लेफ्टिनेंट शाइमा अल- काबी थीं. दूसरे नंबर पर बसिमा अल-काबी. और फिर हन्नान अल-हतावी, निस्रीन अल-हमावी और सलमा अल-रेमिथि हैं.
    हथियारों को छिपा कर रखती हैं
    ये कमांडो पूरी तरह से कपड़ों से कवर होती हैं. सर पर हिजाब और बॉडी पर अबा होती है. फ्लैट शूज पहनती हैं. और इनके हथियार बुर्के में इतने फैशनेबल तरीके से छिपे होते हैं कि कोई उनका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता है. हां, अगर कोई अटैक होता है तो मुकाबला करने के लिए एकदम तैयार. यानी छिपे हथियार एकदम तड़तड़ा सकते हैं.
    मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट और चढ़ सकती हैं एवरेस्ट

    इन गार्ड्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है. ये मार्शल आर्ट्स की मास्टर होती हैं. इनके बारे में किसी भी मुश्किल से निपटने की कुव्वत रखने का दावा किया जाता है. इन पांच में से तीन तो वो हैं जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ही एवरेस्ट की चढ़ाई की थी. इनमें से जब एक से डचेस ऑफ़ कॉर्नवॉल ने पूछा कि ये सब कैसे किया तो उसने जवाब दिया कि एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने में उसे 16 दिन लगे. सभी गार्ड्स की उम्र 29 या 30 साल है.
    जब इस तस्वीर को लंदन के क्लारेंस हाउस से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया तो उनकी खूब वाहवाही हुई. ट्विटर पर लोगों ने उनकी कामयाबी को सराहा. डेली मेल में एक ऑफिशियल बयान छपा, जिसमें कहा गया कि हैरानी की बात ये नहीं कि कैमिला फीमेल बॉडीगार्ड्स के साथ. हैरानी इस बात की है कि अभी तक ऐसा यूके में नहीं हुआ.
    एक दूसरे बयान में कहा गया कि लोग औरतों के लिए बहुत ही स्टीरियोटाइप सोच रखते हैं. जबकि इस दुनिया में औरतें नए मक़ाम हासिल कर रही हैं. ये तस्वीर वीमेन पॉवर को दिखाती है. जो हम देखना चाहते है

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *