• Breaking News

    Wednesday, 22 February 2017

    BREAKING : नासा ने खोजा एक सोलर सिस्टम , कुल 7 ग्रह जिनमे 3 में पानी की सम्भावना ज़्यादा


    आज नासा ने दावा किया है कि उसने सदी की सबसे बड़ी खोज कर ली है।  नासा और यूरोपियन साउथर्न ऑब्जर्वेटरी ने एक पूरा सोलर सिस्टम खोज निकाला है जिसमे पृथ्वी जैसे कई ग्रह है।  टीम ने बताया कि खोजे गए ग्रह डेंसिटी मेज़रमेंट के अनुसार बिलकुल पृथ्वी जैसे है।  इनमे से 3 ग्रह अपने सितारे के हैबिटैट ज़ोन में आते है।  यदि आप हैबिटैट ज़ोन को नहीं जानते तो बता दें कि हैबिटैट जोन उन्हें कहते है जहां पानी की तरल रूप में मिलने की सम्भावना ज़्यादा रहती है। यह सभी ग्रह हमारे सूरज के अकार से छोटे एक सितारे ट्रपपिस्ट -1 के आस पास घूमते देखे गए है।

    Handout image issued by NASA showing an artist's concept of TRAPPIST-1, an ultra-cool dwarf star, and the seven Earth-size planets orbiting it (top) and our own solar system, below.
    हमारे सोलर सिस्टम में पृथ्वी ही हैबिटैट ज़ोन में है 

    इसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि इन ग्रह में महासागर हो सकते है जिसके कारन वहा जीवन संभव हो सकता है। अन्य कुछ ग्रह के बारे में नासा का कहना है कि वहा पानी की संभावना कम है। टीम का नेतृत्व कर रहे माइकल गिल्लन ने कहा " यह अपने आप में अजूबा है , न केवल इसलिए कि हमे इतने प्लेनेट एक साथ मिले लेकिन इसलिए क्योकि यह सभी पृथ्वी के बराबर है।

    The TRAPPIST-1 star, an ultracool dwarf, has seven Earth-size planets orbiting it.

    यह खोजा गया सोलर सिस्टम फ़िलहाल हमसे 40 प्रकाश वर्ष दूर है।  आज की तकनीक के सहारे इस सिस्टम तक पहुचने में हमे अभी भी लाखो वर्ष लग सकते है लेकिन यहाँ यह बात नोट करने लायक है कि हमने पृथ्वी के बाहर भी जीवन की खोज में एक कदम बढ़ाया है।


    यह नई खोज भविष्य अध्धयन के लिए उपयोगी साबित होगी।  इसके लिए हबल स्पेस टेलेस्कोप का इस्तेमाल किया गया और एम्मानुएल जेहिन, जो इस अध्ध्य्यन पर कार्य कर रहे है ने बताया कि भविष्य की टेलिस्कोप हमे सिस्टम की गहराइयो में देखने के लिए मदद करेगी और हम अति शीघ्र ही अपने ग्रह के अलावा बाहर भी जीवन ढूंढ सकेंगे।

    The seven new planets and four more familiar ones

    वीडियो 



    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *