
कंडोम , एक ऐसा उत्पाद जिसका बहुत से लोग नाम लेने पर ज़्यादा ही शर्मा जाते है और इसके सबसे स्पष्ट इस्तेमाल से हम सभी भली भांति परिचित भी है लेकिन क्या आप जानते है कि इसका प्रयोग आप कहाँ कहाँ कर सकते है ?
मौजबॉक्स बता रहा है आपको कंडोम के कुछ बढ़िया इस्तेमाल
1. फल रक्षक

जी हां आप कंडोम को फलो पर चढ़ा कर ज़्यादा समय के लिए ताज़ा रख सकते है। कंडोम चढ़ा कर फलो को बैग या टोकरी में रखा जा सकता है।
2. इलास्टिक बैंड

एक कंडोम को कैंची से शुरू से अंत तक गोल गोल काटते जाए इससे आपको छल्ले मिलने लगेंगे उन छल्लो को आप इलास्टिक बैंड की तरह प्रयोग कर सकते है।
3. कोल्ड पैक

कंडोम को पानी और थोडी प्रोपनोल से भर आकर फ्रिजर में रख दें। अगली बार जब भी आपकी मांशपेशी में दर्द हो तो वहा सिकाई कीजिये
4. वाटरप्रूफ फोन व् अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद होल्डर

अक्सर हम बाइक से जा रहे होते है तो बारिश होने पर हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती फोन या अन्य विद्युत् उपकरणों को पानी से बचाना होता है ऐसे में आप फ़ौरन जेब से कंडोम निकाल कर फोन पर चढ़ा कर गाँठ बाँध सकते है
5. जूते चमकाउ यंत्र

कंडोम का लैटेक्स एक बेहतरीन शू पॉलिशर होता है। यदि अचानक से किसी मीटिंग या सीनियर के पास जाना पड़ जाए और जूते साफ़ नहीं है तो झट से कंडोम निकालिये और घिस दीजिये।
6. वाटरप्रूफ पट्टी

बहुत से प्लास्टर और बैंडेज बारिश के मौसम में किसी काम के नहीं रहते ऐसे में आप अपनी पट्टियों को कंडोम की मदद से वाटरप्रूफ बना सकते है। तस्वीर में दिखाए तरीके से कंडोम का प्रयोग आप कर सकते है।
7. सोडा कवर

सोडा कैन खुलने के बाद उसकी गैस का रिसाव लगातार होता रहता है जिससे उसका स्वाद ख़त्म हो जाता है। यदि कभी सोडा पीते पीते आपको कही जाना पड़ जाए तो कंडोम को कैन पर चढ़ा कर उसकी ताज़गी बनाये रख सकते है।
8. फायर स्टार्टर्स

कही आग लगानी हो लेकिन उपयुक्त ईंधन न होने के कारण आग लग नहीं रही हो तो वहा कंडोम को फायर स्टार्टर की तरह इस्तेमाल में लिया जा सकता है। कंडोम जल्दी आग पकड़ता है लेकिन जल्दी बुझ भी जाता है इसलिए आपको दूसरे पदार्थ जल्द ही डालने पड़ेंगे
9. स्ट्रेस बॉल

कंडोम को स्ट्रेस बॉल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्ट्रेस बॉल वह बॉल होती है जिसे लगातार दबाते रहने से मानसिक तनाव कम होता है। कंडोम में आटा डाल कर आप इसको बॉल की तरह इस्तेमाल में ला सकते है
10. जार ओपनर

कुछ जार ऐसे होते है जो खुलने का नाम नहीं लेते उसके पीछे घर्षण का कम होना भी एक वजह है लेकिन जैसे ही आप कंडोम को ढक्कन पर रखेंगे , वह अपने लैटेक्स के कारण चिपक जायेगा जिससे आपकी ग्रिप आसानी से बन सकेगी
कॉन्डोम के और भी प्रयोग देखने है तो यह विडियो देखिये
No comments:
Post a Comment