• Breaking News

    Wednesday, 8 February 2017

    "मैं कम से कम लोगो का खून तो नहीं पीता", मोदी की टिपण्णी पर बोले भगवंत मान



    मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान के बीच लोकसभा में शब्दो की जंग हुई। नरेंद्र मोदी ने भगवंत मान की "पीने" की आदत पर टिपण्णी की जिसके बाद लोकसभा में उत्तेजना का माहौल हो गया।  हमारे अनुभवी प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र के मंदिर में एक दूसरे की निजी जिंदगी में कीचड फेकने की इस रीत को पुनः जीवित कर दिया। इस टिपण्णी पर भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी ने संसद और अपने पद की गरिमा ‘‘कम’’ की है।

    प्राचीन काल में चार्वाक के श्लोक पढ़ते हुए मोदी जी ने मान की इस पीने की आदत पर टिपण्णी की , जिसमे चार्वाक घी पीने की बात कहते है मोदी जी ने कहा यदि भगवंत मान उस समय होते तो कुछ और ही पीने की बात करते।

    मोदी जी की इस टिपण्णी पर गुस्सा हुए भगवंत मान ने कहा : "मैं कम से कम लोगो का खून तो नहीं पीता , जैसा इन्होंने गुजरात में दंगो के समय किया। खबर यह भी है कि आप ने मोदी के इस बयान के खिलाफ एक्शन लेने का निर्णय लिया है। "

    मान ने इस टिपण्णी के पीछे उनकी ‘‘हताशा’’ को कारण बताया और कहा कि हताशा का कारण पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा की "हार" में है।

    मान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के पद और संसद की गरिमा को आज कम किया गया। उन्होंने बार बार एक निजी कंपनी का नाम लिया, वह हताशा से बोले। उन्होंने मेरे खिलाफ निजी टिप्पणियां की।’’


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *