अरबी आमतौर पर अपने अजीबो गरीब शौक के लिए जाने जाते है और जब बात गाड़ियों की हो तो क्या कह सकते है। कभी तो चार पहिये की गाडी को 2 पहिये पर चलाते है और चलते चलते हवा में उठे दो पहिये को बदल देते है तो कभी तेज़ गाडी चला कर सड़क को अनसेफ बना देते है। यह विडियो भी उनके एक शौक के गलत अंजाम तक पहुच जाने के है। शौक है : रेत के टीले पर SUV को मौत के कूएँ की तरह चलना। अंजाम : खुद देख लीजिये।
यह विडियो सऊदी अरब के किसी रेतीले स्थान का बताया जा रहा है और अरब सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जैसे भारत में मौत के कूएँ में गाडी और मोटरसाइकल चलाते है वैसे ही यह लोग रेत के बड़े टीले पर SUV चला रहे है। लेकिन तभी एक हादसा होता है और देखने वाले सन्न हो जाते है। गाडी कई बार पलटती है। हालाँकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कौन और कितने घायल हुए है। विडियो में आप एक आदमी को निकलते हुए देख सकते हो।
विदित हो सऊदी अरब में लापरवाही से गाडी चलाने के कारण प्रति वर्ष 5 लाख से ज़्यादा लोगो की मौत होजाती है। इससे लड़ने के लिए सऊदी सरकार ने जुर्माने की फीस और कारावास दोनों को बढ़ा दिया है
अगस्त में फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया गया कि पहले बार गाडी से ड्रिफ्टिंग करने पर 20 हज़ार रियाल यानी लगभत साढ़े तीन लाख जुर्माना और 15 दिन के लिए गाडी जब्त कर दी जाएगी तथा दूसरी बार पकडे जाने पर जुर्माना दुगना कर दिया जायेगा और जब्त की अवधि भी बढ़ा दी जाएगी। तीसरी बार पकडे जाने पर 60 हज़ार रियाल यानी लगभग साढ़े 10 लाख रुपया जुर्माना और गाडी हमेशा के लिए जब्त कर ली जाएगी
ऐसा पहली बार नहीं बल्कि ऐसी ही एक विडियो पहले भी आयी थी

No comments:
Post a Comment