भारत विश्व शक्ति बनने का ख्वाब देख रहा है परन्तु उसके आंतरिक सुरक्षा में पाकिस्तान की आईएसआई कैसे घुस चुकी है और भारत के ही लोग इतनी भारी संख्या में आईएसआई के सम्पर्क में आकर सेना तक की महत्वपूर्ण जानकारी बार्डर पार कराकर पाकिस्तान को दे रहे हैं तो हमे सोचना चाहिए कि पाकिस्तान कितना सक्षम और मजबूत है कि वह हमारी सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसियों को भेद कर भारत की तह में घुस चुका है।
मीडिया इस पर चर्चा नहीं करेगी , तारेक फतेह को बुलाकर सिर्फ़ मुसलमानों को गाली दिलवाएगी और इस्लाम को गलत रूप में प्रस्तुत करेगी। आईएसआई हमारे देश में ट्रेन एक्सिडेंट तक करा देती है यह ताज़ा रहस्योधाटन अभी हुआ है और इसके अतिरिक्त भी बहुत से मामले सामने आ रहे हैं।
पिछले साल अगस्त में जैसलमेर में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आए आईएसआई एजेंट नंदलाल महाराज को गिरफ्तार किया गया है। इस जासूस ने राजस्थान से लगती पाकिस्तान सीमा से अलग-अलग जगहों से अब तक 35 किलो आरडीएक्स भारत में बम ब्लास्ट के लिए पहुंचाया , यह पाकिस्तान नागरिक है जिसका परिवार पाकिस्तान के खिप्रो सानगढ़ में रहता है। इसका खुद का अपना टैक्सटाईल शो रूम है और लाखों प्रतिमाह की कमाई है , इसके पास से तमाम पाकिस्तानी सिम इत्यादि बरामद हुए हैं।
पिछले साल ही अक्टूबर में दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के दो लोगों को पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में वो और कुल चार लोगों को देश से निकाला जा चुका है।
सेना में ही रक्षामंत्रालय से सुधा गुप्ता नाम की एक महिला आईएसआई जासूस को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभी गणतंत्र दिवस के पहले यूपी एटीएस ने रोहित रस्तोगी , शिवेन्द्र मिश्रा , हर्षिल गुप्ता , विशाल कक्कड़ , राहुल सिंह को लखनऊ से आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एटीएस ने गिरफ्तार किया तो सीतापुर से रिषी बोरा , श्याम बाबू , उत्तम शुक्ला और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह लोग आईएसआई की विदेश से आती काल का नंबर कम्यूटर से लोकल नंबर में बदल कर सेना के अधिकारियों से उनकी बात कराते थे और खूफिया जानकारी प्राप्त कराते थे , यह विदेशी फोन लड़कियों के होते थे।
खैर छोड़िए ऐसी लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें आईएसआई के भारतीय जासूसों में मुसलमान ना हो कर और लोग हैं , आईए दो दिन पहले की घटना देखते हैं।
मध्यप्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी भेजने के मामले में 11 एजेंटों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है जिसकी सूचना आपको मीडिया ने नहीं दी होगी , यह मुसलमान होते तो अब तक देश के मुसलमानों को गालियाँ मिल रहीं होतीं और पाकिस्तान का टिकट पकड़ा कर पाकिस्तान भेज दिया गया होते। आइए देखते हैं कौन वो लोग।
• बलराम सिंह निवासी संग्राम कॉलोनी, सतना
• कुश पंडित निवासी डी1, चेतक पुरी, झांसी
रोड ग्वालियर
• जितेंद्र ठाकुर निवासी एन 8 चेतक पुरी,
झांसी रोड ग्वालियर
• रितेश खुल्लर, निवासी फ्लैट नंबर 304
द्वारिका अपाटज़मेंट, झांसी नाका, ग्वालियर
• जितेंद्र सिंह यादव निवासी निरंकारी बेकरी के
सामने ग्वलियर
• त्रिलोक भदौरिया, निवासी शिव कॉलोनी
कंपु, ग्वालियरको गिरफ्फतार किया है।
ये और 5 अन्य लोग फोन के जरिए भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजते थे। इनकी गिरफ्फतारी प्रदेश के अलग-अलग शहरों भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना से की गई है।
ऐसे मामले में कई 5 अन्य लोगों की गिरफ्फतारी भी हो गयी है , एटीएस ने फिलहाल इन सभी 6 आरोपियों को राजधानी की जिला अदालत में एसीजेएम सतीश चंद्र मालवीय की अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी बलराम को 14 फरवरी तक वहीं अन्य आरोपियों को 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर एटीएस के सुपुर्द किया है।
भोपाल में मध्यप्रदेश एटीएस के चीफ के अनुसार बलराम , पाकिस्तान और जम्मू काश्मीर के आतंकवादियों को धन मुहैया कराता था और उसका सतना के हर बैंक में खाता है जिससे वह धन ट्रांसफर करता था।
आपने यह खबर कहीं पढ़ी ? सुनी ? देखी ? पैनल डिस्कशन देखा ? नहीं देखा होगा।
यह है हमारे देश की भाड़ मीडिया कि देश की सुरक्षा से संबंधित घटनाओं को भी धर्म के आधार पर चयन करके दिखाती है।
रोज रोज नाग नागिन , भूत प्रेत और फतेह को अपने स्टूडियो में नचाने वाले और खुद नाचने वाले भाँड मीडिया के लिए यह खबर महत्वपूर्ण नहीं है , भारत में बढ़ते आईएसआई की पहुँच इन भाँड मीडिया के लिए कोई खबर नहीं।
अभी यह 11 लोग मुसलमान होते तो देखते देशभक्ति कैसे ऊबाल मार रही होती।
""दोगले लोग दोगलापन पसंद""
मोहम्मद ज़ाहिद
(यह आर्टिकल फेसबुक यूज़र मोहम्मद ज़ाहिद साहब का है इसमें किसी प्रकार का संपादन नहीं किया गया है )
यह भी पढ़िए

अफ़ग़ानिस्तान का यह गाँव है इतना बाहरी कि यहाँ के ग्रामीण तालिबान और अमेरिका को भी नहीं जानते

कभी गौर किया है जहाज़ में स्वागत के समय यह दीदियाँ हाथ पीछे क्यों रखती है

मानव अत्याचार की यह है वो 8 तस्वीरे जिन्होंने दुनिया को हिला कर रख दिया

फिर नई विडियो के साथ दिखे जवान तेज बहादुर यादव , कहा मुझे मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है

No comments:
Post a Comment