जर्मनी के एक अविष्कारक का दावा है कि उसने एक ऐसा बलात्कार-विरोधी अंडर गारमेंट बनाया है जो महिलाओ को बलात्कार से बचा कर रखेगा। इस निकर में एक कॉम्बिनेशन से खुलने वाला ताला और अलार्म होगा जो छेड़छाड़ होने पर बजने लगेगा। जर्मन मिडिया के मुताबिक यह उत्पाद इतना ज़्यादा लोकप्रिय हो गया कि लॉन्च होते ही आउट ऑफ़ स्टॉक बताया जा रहा है।
अविष्कारक का दावा है कि इसे उपयोग करना आसान है और यह पहनने वाले को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एक ताला लगा हुआ है , इस निकर को खींच के उतारा नहीं जा सकता और जिस मेटेरिअल से यह बना है उसे काटा या फाड़ा नहीं जा सकता।
इस निकर में 130 डेसिबल का एक अलार्म लगा है जो छेड़छाड़ के समय बजने लगता है। इस सुरक्षा उपकरण की दाम 100 यूरो यानी भारतीय मुद्रा में कुछ 7000 रुपए है। यह उपकरण दो डिजाईन में आता है पहला किसी शार्ट या शार्ट स्कर्ट के नीचे पहना जा सकता है और दूसरा ट्रॉउज़र या ड्रेस के नीचे।
इसको लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया इन्टरनेट पर देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ समर्थक इसे बलात्कार के खिलाफ बढ़िया उपाय बता रहे है तो दूसरी ओर कुछ लोग कह रहे है कि तब क्या करेंगे जब रेपिस्ट असफल होने पर महिला की जान लेले या जान लेने की धमकी देकर निकर खुलवा ले।
खैर आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में अवश्य दीजिये
No comments:
Post a Comment