• Breaking News

    Saturday, 18 February 2017

    बैंड के विकिपीडिया पेज को एडिट करके यह लड़का रॉक कॉन्सर्ट के VIP सेक्शन में आसानी से घुसा



    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-1
    एडम बोयड 
    क्या करेंगे आप यदि आपका पसंदीदा बैंड , अदाकार या कोई और हस्ती आपके शहर में आये और एक जनसभा करे लेकिन आपके पास  वी आई पी एरिया में जाने के पासेज न हो तो ? इस लड़के ने अपने पसंदीदा बैंड के कॉन्सर्ट पर बिना वी आई पी पास के वी आई पी एरिया में ऐसे एंट्री मारी की आप जान कर न केवल दंग रह जायेंगे बल्कि कह उठेंगे " मान गए भाई "

    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-21

    यूनाइटेड किंगडम के एडम बोयड नाम के एक युवा ने फेसबुक पर बताया कि कैसे उसको अपने पसंदीदा रॉक बैंड " द शेरलॉक्स " के कॉन्सर्ट में जाना था लेकिन उसके पास पर्याप्त साधन नहीं था तो उसने चन्द मिनटो पहले उस बैंड के विकिपीडिया पेज को एडिट कर दिया और उसमे खुद को रॉक बैंड के लीड मेंबर का भाई बना दिया। यह कॉन्सर्ट मेनचेस्टर के रॉयल अल्बर्ट हॉल में हो रहा था।  उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में बताया कि कैसे उसने विकिपीडिया पेज एडिट करके खुद को लीड मेंबर का भाई बताया और जब बाउंसर  रोका तो उसने विकिपीडिया देखने को कहा जिसमे एडम बोयड का नाम लिखा देख बाउंसर ने जाने दिया।
    यह रहा फेसबुक पोस्ट 



    यह है वो पेज का हिस्सा जिसमे एडम बोयड ने अपना नाम बदला।  विदित हो कि कोई भी विकिपीडिया को एडिट कर सकता है। 
    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-24

    यह शेरलॉक्स बैंड का विकिपीडिया पेज है।  एडम ने एडिट करके लिखा कि वह लीड मेंबर के परिवार का सदस्य है।  विकिपीडिया पर पुष्टि करके बाउंसर ने एडम को जाने दिया। 
    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-23

    बाउंसर ने यह ध्यान नहीं दिया कि विकिपीडिया पेज को कोई भी एडिट कर सकता है और न ही उसने एडिट हिस्ट्री देखि 
    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-12

    एडम बोयड ने बैंड के सदस्यो को भी काफी प्रभावित दिया 

    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-6

    एडम ने जो किया यदि वह एक सेलिब्रिटी और फैन के बीच रहे तो यह स्वीकार्य हो सकता है लेकिन सुरक्षा अधिकारियों को और ज़्यादा चौकन्ना होने की आवश्यकता है क्योकि यदि एक मामूली फैन अपने टारगेट तक जाने के लिए ऐसा कर सकता है तो सोचिये अपराधी प्रवति के व्यक्ति किस तरह और कहाँ कहाँ आसानी से एक्सेस कर सकते है। 

    teen-sneaks-vip-band-concert-wikipedia-9

    एडम ने जाने या अनजाने में सुरक्षाबलो के सामने यह लूपहोल रख दिया अब इसपर विकिपीडिया और सरकारों को कार्य करने की आवश्यकता है 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *