आजकल प्लेकार्ड इन्टरनेट पर आंधी की तरह आरहे है और तूफ़ान की तरह सब कुछ बदल कर रख रहे है। यह शुरू किया था दिल्ली विश्विद्यालय की एक छात्रा और कारगिल में हुए शहीद एक जवान की बेटी गुरमेहर कौर ने। अब कौर के बाद आसाम के हाफलौंग के एक व्यक्ति , जिसके पिता उग्रवादियों और आतंकियों द्वारा मार दिए गए थे , ने प्लेकार्ड द्वारा भाजपा और देश से बहुत गंभीर सवाल किये है। उन्होंने भाजपा से अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के लिए जवाब मांगा है।
डेनियल लांग्थासा ने तस्वीरों की एक सिरीज़ प्रदर्शित की है जिसमे उन्होंने अपनी पूरी दर्दनाक कहानी बयान कर दी। उनको आतंकियों द्वारा पिता के क़त्ल से ज़्यादा दुःख भाजपा द्वारा आतंकियों को शरण देने पर है क्योकि वही आतंकी जो कभी हत्यारे थे आज भाजपा में शामिल होकर उनके ज़िले दिमा हसाओ के "बादशाह" है
1. मेरे पिताजी उग्रवादियों के हाथो बुरी तरह 2007 में मार दिए गए थे।
2. वह उग्रवादी "भारत" के खिलाफ लड़ रहे थे।
3. न सिर्फ मेरे पिता , बल्कि सैकड़ो भारतीय इन एंटी-नेशनल्स के हाथो पिछले 15 सालो में मारे गए है
4. मैंने अपने पिता की मृत्यु के बाद कोई सरकारी नौकरी या रुपए नहीं मांगे
5. लेकिन जब उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया तब सरकार ने उनको करोडो रुपए दिए
6. उन रुपयो से उन्होंने व्यवसाय किया , गाड़िया , जायदाद बनाई और राजनैतिक कैम्पेन को फण्ड किया
7. अब उन उग्रवादियों ने भाजपा ज्वाइन करली और मेरे जिले दिमा हसाओ , असम के बादशाह बन गए
8. भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् , क्या आप कृपया करके मुझे यह सब समझायेंगे ??
9. मेरे परिजन, रिश्तेदार, दोस्त और मेरी जगह के लोग अब आपकी पार्टी और इन शक्तिशाली लोगो के खिलाफ आवाज़ उठाने से डरते है
10. यह लोग मेरी पोस्ट देखेंगे तो इस पोस्ट को हटा देने के लिए कहेंगे
11. मिडिया इस पोस्ट को वायरल होने नहीं देगा क्योकि मैं कश्मीर / दिल्ली विश्विद्यालय से नहीं हूँ और मुस्लिम/ दलित भी नहीं हूँ
12. लेकिन मैं नहीं डरता
13. मल को सम्भोग :)
डेनियल ने जो किया है उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए और हम ऐसी न्याय की आवाज़ों का समर्थन करते है। डेनियल की फेसबुक पोस्ट आप देख सकते है।
यह भी पढ़े
तारिक फतेह के खिलाफ देवबंद में सैकड़ों महिलाओं का विरोध प्रदर्शन,लगाये हेंग तारिक फ़तेह के नारे
यह थे आज़ादी के सिपाही और भगत सिंह के चाचा , जिनको इतिहास ने भुला दिया
मिलिए डॉ सय्यद मिनहाजुद्दीन अजमली से जिन्होंने 2 साल में मुकम्मल क़ुरआन लिखा
बंगाल में अनाथालय की आड़ में चल रहा था शिशु तस्करी केंद्र , भाजपा नेता का नाम सामने आया
No comments:
Post a Comment