• Breaking News

    Monday, 13 February 2017

    चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला टला म आतंकी ने कहा बम रखने के लिए मुझे पैसे का लालच दिया


    प्रख्यात अखबार अमर उजाला के अनुसार , चित्रकूट  रेलवे स्टेशन पर एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है जो दो बमो को लगाने जा रहा था।  इस सूचना से चारों ओर हड़कंप मच गया। चित्रकूट पुलिस गिरफ्तार किये गए इस आतंकी को आईएसआई एजेंट बता रही है।

    इस आतंकी ने अपना नाम महेश कुमार यादव बताया है।  आतंकी के अनुसार वह कसहाई रोड गोल का निवासी है।  महेश का कहना है कि दो युवको ने उसको पैसो का लालच देकर बमो को ट्रैक के पास रखने को कहा था



    पुलिस की सतर्कता से यह आतंकी हमला टल गया अन्यथा पुखराया की तर्ज़ पर एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इस पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।  


    पुलिस का कहना है  कि इसके पीछे आई एस आई का हाथ हो सकता है लेकिन अभी जांच की जा रही है।  महेश नाम के इस युवक ने बताया कि वो दो आतंकी जिन्होंने उसे बम दिए अक्सर स्टेशन के पास देखे जाते थे।
    अमर उजाला की यह स्पेशल रिपोर्ट विडियो फॉर्मेट में यहाँ देख सकते है 

    सोर्स एवं फोटो कर्टसी : अमर उजाला 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *