किसी 7 वर्षीय बालक से पूछिये कि वह बड़ा होकर है तो आपको काफी फनी और अमेजिंग रिस्पांस मिल सकता है। डॉक्टर से लेकर इंजिनीर और वैज्ञानिक से लेकर अस्ट्रॉनॉट तक। लेकिन कोल ब्रिजवाटर बड़े होकर गूगल के लिए कार्य करना चाहती है और साथ में उनको चॉक्लेट फैक्ट्री में भी काम करना है और ओलिंपिक तैराक भी बनना है।
अपने इसी स्वपन की पूर्ती हेतु उन्होंने गूगल को लिखित में आवेदन दिया। इसके बाद गूगल की तरफ से उनको रेस्पॉन्स भी आया। गूगल की ओर से जवाब देने वाले और कोई नहीं बल्कि गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई थे।
कोल ने लिखा :
"प्रिय गूगल बॉस, मेरा नाम कोल है और जब मैं बड़ी हो जाउंगी तो गूगल में काम करना पसंद करुँगी" कोल ने यह आवेदन तब लिखा जब उसके पिता एंडी ने कोल को गूगल मुख्यालय की कुछ तस्वीरे दिखाई। जैसे ही कोल ने बीन बैग्स, स्लाइड्स और गो-कार्ट्स देखे , उसने अपने सपने की नौकरी को चुन लिया। पिता एंडी ने कोल को आवेदन लिखने के लिए पप्रोत्साहित किया लेकिन दोनों को इसकी कतई आशा नहीं थी कि गूगल की ओर से इसका उत्तर आजायेगा।
इस घटना को जैसे ही सोशल मीडिया में साझा किया गया , यह वायरल हो गयी। नीचे आप कोल का पत्र और गूगल की ओर से उत्तर देख सकते है
यह था कोल का पत्र
जिसके जवाब खुद सुन्दर पिचाई ने पत्र लिखा जिसके बारे में पिता एंडी ने ट्वीट करके बताया
सुन्दर पिचाई का पत्रmy 7 yr old daughter wrote to the boss of Google asking for a job, she's so made up he replied! Thanks @sundarpichai pic.twitter.com/EMuANNHiVc— Andy Bridgewater (@B21DGY) February 13, 2017
जवाब में सुन्दर पिचाई ने कोल का धन्यवाद किया और उनको तकनीक से जुड़े रहने की सलाह दी। पिचाई ने कोल को उसके सपने हासिल करने के लिए निरन्तर प्रयास के लिए प्रेरित किया और यह भी कहा कि वह उनके आवेदन की प्रतीक्षा करेंगे जब वह अपनी पढ़ाई कर लेगी।
सुन्दर पिचाई जी को शायद इसीलिए दुनिया का सबसे काबिल और प्रभावशाली सीईओ माना जाता है।

No comments:
Post a Comment