• Breaking News

    Monday, 13 February 2017

    यह है वो 3 चीज़े जो बच्चा गर्भ में ही सीख लेता है

    Image result for baby in womb pic 3d free

    हिंदी में कहावत है कि कोई माँ के पेट से कुछ सीख कर नहीं आता।  यह कहावत अब गलत साबित हो सकती है क्योकि शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि 3 चीज़े बच्चा गर्भ ही में सीख लेता है।  मौजबॉक्स आपके सामने ला रहे है वो 3 बाते तो शायद आप भी जन्म से पूर्व सीख चुके थे। 

    1 . स्वाद का अनुभव 
    Image result for Experiencing tastes babies
    बेलफ़ास्ट की क्वीन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पीटर हेपर ने शोध करके पता लगाया कि एक मनुष्य जन्म से पूर्व किसी खाने के स्वाद को पसंद कर सकता है।  उन्होंने माँ बनने जा रही कुछ महिलाओ पर शोध किया।  उनको दो ग्रुप  में बांटा जिनमे से एक ग्रुप को को अदरक खाने को कहा और दुसरे ग्रुप को अदरक न खाने को कहा गया।  इसके नतीजे में उन्होंने पाया कि जिन माताओ ने अदरक खाना शुरू किया था उनके बच्चे अदरक को काफी लंबे समय तक चाव से खाते रहे जबकि जिन माताओ ने अदरक खाना छोड़ा था उनके बच्चे अदरक को पसंद नहीं करते थे।  समान नतीजे गाजर के जूस में भी देखने को मिले।  हेपर कहते है ऐसा इसलिए क्योकि गर्भ में बच्चे उस स्वाद को याद करलेते है जो उनकी माँ खाती है इससे उनको माँ के साथ आकर्षण मिलता है। 

    2. ध्वनि सुनना 
    Image result for hearing sound babies
    फिनलैंड के एक वैज्ञानिक समूह ने शोध किया जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओ के दो समूह बनाये जिनमे से एक को कहा गया कि प्रतिदिन लोरियां सुनो और दुसरे समूह को कहा गया कि कभी लोरियां मत सुनिये।  इसके नतीजे में पाया गया कि जब बच्चो का जन्म हुआ तो पहले समूह के बच्चे लोरी सुन कर प्रतिक्रिया देने लगे और दूसरे समूह के बच्चे लोरी सुनकर अनजान सा बर्ताव करने लग गए।  ऐसा इसलिए क्योकि प्रतिदिन माँ द्वारा लोरी सुनने पर पहले समूह के बालक गर्भ में लोरिया सुनते रहे और आनंद की अनूभूति प्राप्त करते रहे।

    3 . आवाज़ पहचानना 
    Image result for Recognizing speech image babies
    एथेना वोलुमनोस , न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी की साइकोलॉजिस्ट है , उन्होंने नवजात बच्चो पर शोध किया।  उनको अलग अलग आवाज़े सुनाई और पाया कि बच्चा हमेशा अपनी माँ की आवाज़ को पहचान कर उसकी तरफ जाने का प्रयास करता है 

    यह शोध हमे बताता है कि बच्चे जब गर्भ में हो तब आस पास के वातावरण को बेहतरीन बनाया जाना चाहिए। 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *