गुजरात भाजपा की कच्छ इकाई इस समय मुश्किल में आगयी है। एक 24 वर्षीय महिला ने भाजपा के 5 सदस्यो को अपहरण और बलात्कार जैसे घिनौने अपराधो के लिए दोषी ठहराया है। संगीता ( बदला हुआ नाम ) नामक महिला ने इसके लिए नालिया तालुका में पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। एफ आई आर में बताया गया है कि भाजपा के इन सदस्यो समेत 10 लोगो कई कई बार संगीता का अपहरण, बलात्कार और ब्लैकमेल कर चुके है । पार्टी ने कहा है यदि आरोप सिद्ध होते है तो कार्यवाही की जाएगी।
एफ आई आर में पांचो सदस्यो के नाम शांतिलाल सोलंकी , विपुल ठक्कर , आश्विन ठक्कर , गोविन्द और चेतन ठक्कर है। पेशे से आरोपी रियल एस्टेट एजेंट बताये जा रहे है। आरोप है कि इन्होंने ग्राहकों को लुभाने के लिए महिला को जबरन उनके पास भेजा, जहां महिला के साथ बलात्कार हुआ जिसकी विडियो बनाई गयी और इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चल पड़ा। महिला ने यह भी बताया कि उसे भाजपा की सदस्यता दिलवाने का वादा भी किया गया था जिसके लिए उसे भाजपा के ट्रेनिंग सेशन का आई कार्ड भी मिला हुआ था।
कच्छ भाजपा के मुखिया केशुभाई पटेल ने मिरर को बताया : " जिनके नाम एफ आई आर में है वह भाजपा के सदस्य है और हम भी अपनी ओर से उनकी पड़ताल कर रहे है। पुष्टि होने पर सभी को भाजपा से बर्खास्त कर दिया जायेगा "
इन पांचो के अलावा जो अन्य आरोपी है उनके नाम भारत दरजी , केतन ठक्कर , अतुल ठक्कर, बाबा चौहान और वसंत है। पश्चिमी कच्छ के सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मार्कण्ड चौहान ने कहा कि सभी के खिलाफ आई टी एक्ट , बलात्कार, किडनेपिंग और ब्लैकमेलिंग की धाराएं लगा दी गयी है।
संगीता स्नातक है और एक गैस एजेंसी में बतौर कंप्यूटर ओपेरटर काम करती थी। 2015 में वह अपने पति से अलग हो चुकी है जो मुम्बई में रहता है। बकौल संगीता, एक बार शांतिलाल सोलंकी जो एजेंसी का मालिक है , ने एडवांस में तनख्वाह लेने के लिए अपने रिहाइश पर बुलाया और पेय पदार्थ में कुछ नशीला मिला के पिला दिया। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और विडियो बना कर ब्लैकमेल करते रहे।
इस घटना के बाद संगीता ने नौकरी छोड़ दी लेकिन उसके एक परिचित बाबा भाई ने उसे पुनः नौकरी करने के लिए राज़ी करते हुए सोलंकी के घर ले गया जहां फिर से उसका बलात्कार किया। संगीता ने आरोप लगाया कि इसी तरह कम से कम 35 महिलाओ को इन्होंने अपने मकड़जाल में फंसा कर वेश्यावृति का धंधा करवाया जा रहा है।
सोर्स : Ahmedabad Mirror
No comments:
Post a Comment