जानवरो और पक्षियों को सुविधा और प्रेम देने की कई कहानियां आपने सुनी होगी पर क्या आपने सुना है कि कोई पक्षियों से इतना प्रेम करता है कि उनके लिए जहाज़ की सीट बुक करले। वो भी एक नहीं 80
जी है यह सत्य है एक सऊदी प्रिंस ने अपने 80 बाज़ों के लिए जहाज़ की 80 सीटें बुक कराई । यह सफर जेद्दाह एयरपोर्ट के लिए हुआ। जहाज़ किस कम्पनी का था इसका खुलासा नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर जहाज़ के कैप्टन द्वारा खींची तस्वीर वायरल हो गयी।
विदित हो कई एयरलाइन जैसे एतिहाद और क़तर बाज़ों के लिए सीट बुक करते है जिसकी कीमत 630 डॉलर होती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार 2002 से 2013 तक यूएइ सरकार ने 28000 बाज़ों के पासपोर्ट भी जारी कर रखे है जिनकी कीमत 130 डॉलर प्रति पासपोर्ट है। कहा जाता है बाज़ों के रेट 250000 डॉलर तक होता है।
खाड़ी के देशो में बाज़ों को बहुत प्रेम से रखा जाता है यह बात सुनी बहुत थी लेकिन आज देखने में भी आगयी।


No comments:
Post a Comment