• Breaking News

    Saturday, 4 February 2017

    विवादित बयान के चलते बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी चुनाव कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा



    मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी की मुश्किलें कम होंने का नाम नहीं ले रही है। विवादित बयान के चलते चर्चा में आए कुरैशी के चुनाव कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा है। 
    इसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है

    शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनाव ऑफिस पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो ताश के पत्तों समेत दो लोगों को शराब की बोतलें के साथ पकडा गया। 
    हापुड़ रोड स्थित जाकिर कालोनी की गली-14 में याकूब कुरैशी का ऑफिस है। सूचना थी कार्यालय में कुछ लोग शराब पीकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद सीओ कोतवाली रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे।
    मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि आठ लोग फरार हो गए।

    पुलिस ने दो विदेशी शराब की बोतलें, कई खाली ग्लास, ताश की गडडी और चुनाव सामग्री कब्जे में ली। 
    पुलिस के मुताबिक बीएसपी नेता याकूब कुरैशी, महबूब, जलालुददीन, आबिद, साजिद, हाफिज, गोली, 
    अहसान और जाहिद समेत दस लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करने का केस दर्ज किया गया है।
    Read More


    After 13 years of extreme torture, SC admitted innocent and acquitted two
     13 वर्षो बाद सुप्रीम कोर्ट ने किया आतंक का झूठा इलज़ाम झेल रहे 2 युवकों को बा इज़्ज़त रिहा
     बुर्के वाली इन कमांडो से पंगा लेना है खतरनाक, सेकंडों में ही कर देंगी ढेर

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *