• Breaking News

    Saturday, 11 February 2017

    क्या आप जानते है ? स्कॉटलैंड के एक गाँव का नाम पटना, बिहार के पटना की वजह से, है



    बिहार के पटना से हज़ारो मील दूर एक और पटना है जिसका केवल नाम ही नहीं बल्कि काफी गहरा सम्बन्ध भी बिहार के पटना से है।  यह पटना, यूरोपीय देश स्कॉटलैंड में है जिसके बारे में केवल चंद भारतीय ही जानते है लेकिन वहां का हर व्यक्ति भारत के पटना में जानता है।  इसका भारत के साथ क्या सम्बन्ध है यह जानकार आप भी अचंभित महसूस करेंगे। स्कॉटलैंड का यह पटना गाँव 19 वी सदी में स्कॉटिश सिपाही विलियम फुलर्टन द्वारा बसाया गया था।

    लेकिन इसका नाम पटना क्यों ?



    फुलर्टन भारत के राज्य बिहार के पटना में जन्मे थे।  उनके पिताजी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में आर्मी अफसर थे।  जब वह वापस स्कॉटलैंड गए उन्होंने कोयले की कंपनी खोली और अपने मज़दूरों को बसाने के लिए एक गाँव बनाया।  अपनी जन्मस्थली की तरफ श्रद्धा दिखाते हुए उन्होंने उस गाँव का नाम पटना रखा

    Image result for patna scotland

    स्कॉटलैंड के ईस्ट आयरशायर में बसा पटना दून नदी के पास बसाया गया है।  यह लंदन से 600 किलोमीटर दूर है।  1964 तक पटना का अपना रेलवे स्टेशन था जिसे बाद में हटा लिया गया लेकिन अभी भी कोयले के लिए माल गाडी वहा आती जाती रहती है।

    भारत के पटना की भांति , स्कॉटलैंड का पटना बहुत बड़ा या व्यस्त नहीं बल्कि छोटा सा है जिसमे कुछ विद्यालय , एक पुस्तकालय , [अस्पताल , चंद दुकाने और फुटबॉल का मैदान है।

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *