• Breaking News

    Friday, 24 February 2017

    अमेरिका में उगा फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद , भारतीय इंजीनियर की हत्या , हत्यारे ने कहा " निकल जाओ मेरे देश से "


    अमेरिका में हुए एक शूटऑउट में एक भारतीय अभियंता मारे गए और उनके 2 साथी घायल हुए है।  हमलावर ने मारते समय " मेरे देश से निकल जाओ" कहा था। पुलिस के अनुसार यह हेट क्राइम का मामला है।

    32 वर्षीय श्रीनिवासन कुंचूभोटला ओलाथ के गार्मिन हेडक्वार्टर में कार्यरत थे , उनको बुधवार रात को मार दिया गया जबकि उनके साथ अलोक मदासानी अपनी ज़िन्दगी की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहे है। एक अन्य व्यक्ति जिनका नाम इयान ग्रिल्लट है भी इसी शूटिंग में ज़ख़्मी हुए है।

    इस हत्याकांड का आरोपी 51 वर्षीय एडम पुरिनटन है , जिसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।  ओलाथ पुलिस ,मुखिया स्टीवन मेंके ने कहा कि यह एक बेवकूफी से भरी एवं दुखद घटना है। स्थानीय मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्यारे ने शूटिंग करने के दौरान भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा था "मेरे देश से निकल जाओ। "



    हत्यारा एडम पुरिनटन नेवी में कार्य कर चुका है। भारतीय दूतावास इस हत्याकांड के बाद हरकत में आयी और मृतक के परिजनों से मिलने पहुँची। अभियुक्त को फर्स्ट डिग्री मर्डर के लिए दोषी बना लिया गया है।



    विदित हो डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद वहा एक फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद की धारा बह रही है जिसके अन्तर्गत केवल गोरे लोग ही खुद को असली अमेरिकी मान रहे है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।  अभी हाल ही में पुलिस ने 3 बड़े हत्याकांड होने से रोके है जिनमे सभी अभियुक्त गोरे अमेरिकी ही है।


    विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी ने फ़ौरन मदद भेजने की घोषणा भी की





    भारत में मौजूद फ़र्ज़ी राष्ट्रभक्तो के वैचारिक भाई अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की दुआ और जीतने पर नाच चुके है बिना यह सोचे कि फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद फ़र्ज़ी ही होता है और इसके भयावह रूप में कोई भी फंस सकता है।


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *