• Breaking News

    Monday, 13 February 2017

    इंडोनेशिया के इस इन्वेंटर ने बनाया ऐसा "प्लास्टिक" पदार्थ जिसे आप खा सकते है।

    Image result for Cassava carrier bags

    इंडोनेशिया : - दूसरे सभी देशो की तरह इंडोनेशिया भी प्लास्टिक के कूड़े की समस्या से दो चार है।  बीच, सड़क और नालियो में खाने पीने के सामानों की पैकिंग तथा अन्य प्लास्टिक वेस्ट बाली में आपको चंहु दिशाओ में आसानी से दिख जायेंगे।  इंडोनेशिया के एक इन्वेंटर ने इस समस्या से लड़ने का इलाज ढूंढ निकाला है।  उन्होंने ऐसा प्लास्टिक बैग बनाया है जो इतना पर्यावरण के अनुकूल है कि आप उसे खा सकते है।

    Image result for cassava

    उनकी कंपनी , अवनि इको, ने कसावा नामक पौधे, जो एक लकड़ीनुमा जड़ है , से यह थैलिया , फ़ूड पैकिंग और अन्य उत्पाद बनाये है।  इसके जनक केविन कुमाला का कहना है कि यह थैलिया जैविक है और प्राकर्तिक तरीके से नष्ट हो सकती है बिना पर्यावरण को नुक्सान पहुचाये।



    कुमाला बताते है कि "मैं एक गोताखोर और सर्फर हूँ और समुद्र में बढ़ते कूड़े को भली भांति देख चुका हूँ इसलिए मैंने इससे लड़ने के लिए यह कदम उठाया"। कुमाला आगे कहते है कि यह थैलिया अगर जानवर खाले तो उनको किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी।

    Related image

    बता दे कि इंडोनेशिया प्लास्टिक कचरे को समुद्र में फेकने के मामले में नंबर 2 पर है। वहा प्रतिदिन इतना कचरा निकलता है कि यदि उनको एक लाइन में लगाया जाए तो 5000 किलोमीटर लंबी लाइन बन जाएगी यानी कश्मीर से कामयाकुमारी तक के सफर से भी लंबी।

    कसावा से कुमाला को बहुत आशा है।  फ़िलहाल यह प्लास्टिक से दुगना महँगा है लेकिन जब इसका उत्पादन ज़्यादा होगा तब इसका दाम कम हो सकेगा 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *