अपनी चुनावी समीक्षा यात्रा पर निकली द लल्लन टॉप की टीम शाहजहांपुर में पहुँची जहां अनिल अम्बानी की रिलाइंस पावर का एक प्लांट "रोसा पावर प्लांट" कार्यरत है। टीम ने पाया कि प्लांट के आसपास के ग्रामीण इस प्लांट के कारण तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित हो चुके है। गाँव की ज़मीन पर प्लांट तो बना लेकिन गाँव ही के लोगो को कोई रोज़गार नहीं मिला।
ग्रामीण कई बार विरोध जता चुके है लेकिन अम्बानी के रसूख के सामने ग्रामीणों की शिकायते कोई सुनना नहीं चाहता। चुनावो के समय नेताजी वादों का अम्बार लगा देते है लेकिन चुनाव के बाद अम्बानी के इसी प्लांट में उनकी खातिरदारी की जाती है।
गाँव वालो की शिकायत है थर्मल प्लांट से राख आती है जो उनके खेतो और घरो में घुसती है। प्लांट के कारण इलाके के तरह तरह के कीटाणु पैदा हो गए तो घरो में घुस जाते है। एक ग्रामीण ने बताया कि सरकार ने किसानों से 3600 रुपए बीघे के हिसाब से ज़मीन लेली और अब उन किसानों के पास कोई रोज़गार नहीं है।
एक अन्य ग्रामीण ने बताया आज लोगो के सामने सबसे बड़ी समस्या राख की समस्या है। राख के कारण लोग घरो से बहार नहीं निकल सकते है। लोगो की आँखों में रह रह कर राख घुस रही है। यदि ग्रामीण कोई मुद्दा उठा दे तो पुलिस को खड़ा करके चुप करा दिया जाता है।
ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। वह कहते है मंत्रियो ने केवल हमे छला है। बहरहाल लोगो के दुःख दर्द को आप इस विडियो में खुद देख सकते है।

No comments:
Post a Comment