यदि आउटलुक अखबार के हिंदी संस्करण की इस रिपोर्ट की माने तो आईएसआई जासूसी काण्ड में विहिप यानि विश्व हिन्दू परिषद् के तार जुड़े हुआ है। अख़बार के ऑनलाइन पोर्टल ने दावा किया कि आईएसआई जासूसी काण्ड में पकडे गए 11 में से एक शख्स ध्रुव सक्सेना का सम्बन्ध भाजपा के उच्च नेताओ से था और वह फ़रवरी,2015 में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में सक्रिय भूमिका निभा चुका था। यह सम्मेलन विश्व हिन्दू परिषद स्वर्ण जयंती महोत्सव समिति की ओर से सतना में आयोजित किया गया था।
ध्रुव सक्सेना और भाजपा नेताओ के बीच सम्बन्ध जगजाहिर हो चुके है और वह भाजपा के अग्रणी नेताओ जिनमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल है, के साथ मंच साझा कर चुका है।
हालांकि भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार कह चुके है कि किसी के साथ फोटो खिंचवाने का मतलब यह नहीं खिंचवाने वाला आतंकी है और ध्रुव सक्सेना का भाजपा से कोई सम्बन्ध नहीं है।
इस पूरे मामले पर टाइम्स नाउ जैसा फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी चैनल चुपचाप बैठा है जो मात्र बांग्लादेश के एक अखबार की गलत रिपोर्टिंग को पकड़ कर भारत के इस्लामी धर्मगुरु ज़ाकिर नाइक को आतंकवादी ठहरा चुका है। बांग्लादेशी अखबार ने सिर्फ इतना कहा था कि आतंकी हमले में एक आतंकी भारत के इस्लामी स्कॉलर ज़ाकिर नाइक को फेसबुक पर लाइक कर चुका है जिसके लिए अखबार ने बाद में माफ़ी भी मांगी थी लेकिन भाजपा मानसिकता के सभी लोग जो आज मंच साझा करने पर भी खुद को पाक साफ़ बता रहे है , मात्र फेसबुक पेज लाइक होने पर डॉ ज़ाकिर नाइक को आतंकी घोषित कर चुके थे।
यह भी पढ़िए
मिलिए BubbleMan उमर और शहादत हुसैन से, इनकी कहानी आपको रुला देगी
भारत के सभी न्यायधीशों के नाम खुला ख़त : श्री मेहंदी हसन ऐनी रायबरेली
7 वर्षीय बच्ची ने किया GOOGLE में जॉब करने का आवेदन, सुन्दर पिचाई ने फिर दिया ऐसा जवाब कि दिल जीत लिया सबका
कनाडा की कलाकार अली हैरिसन की अद्भुद कारीगरी देख कर दंग रह जायेंगे आप
No comments:
Post a Comment