• Breaking News

    Thursday, 9 February 2017

    गिड़गिड़ाती हुई एक माँ आग्रह कर रही है कि उसकी बेटी के हत्यारे को वोट न दें


    सारा सिंह हत्याकांड के प्रमुख दोषी और सारा सिंह के पति अमन मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

    3 फ़रवरी को जब त्रिपाठी अपनी चुनावी रैली कर रहे थे तब एक माँ ने वीडियो पोस्ट करते हुए स्थानीय मतदाताओं को त्रिपाठी को वोट न देने की अपील की। वीडियो में वह बहुत बुरी तरह रोती बिलखती दिख रही है। यह माँ सारा सिंह की माँ सीमा सिंह है , वही सारा सिंह जो अभियुक्त त्रिपाठी की पत्नी थी। माता जी ने त्रिपाठी को उनको बेटी का हत्यारा बताया और क्षेत्र वासियो से त्रिपाठी को वोट न देने की अपील की।

    अमरमणि को पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट मिला था लेकिन बाद में अखिलेश यादव , मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, ने उनका टिकट रद्द कर दिया जिसके बाद अमनमणि त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की।

    क्या है मामला ?

    अमनमणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के एक मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे है जो खुद भी मधुमिता हत्याकांड में दोषी है और कारावास में है। सीबीआई ने उनको नवम्बर में सारा सिंह हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमनमणि त्रिपाठी ने सारा से 2013 में शादी की थी।

    2015 में सारा सिंह के परिजनों ने अमनमणि पर सारा सिंह की हत्या का आरोप लगाया था। सारा की मौत सड़क दुर्घटना से हुई थी। परिजनो ने इसे त्रिपाठी का ही कृत्य बताया था। यह आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थे क्योकि बकौल रिपोर्ट सारा सिंह की मौत से पहले उनकी छाती की हड्डियां और फेफड़े क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

    इसके अलावा भी शरीर पर असंख्य चोटों के निशान थे जो इस ओर इशारा कर रहे थे कि मृत्यु से पहले उनको बहुत प्रताड़ित किया गया था और बाद में उसे सड़क हादसे की शक्ल दी गयी।

    सीमा सिंह का यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया और वह अपनी बेटी के लिए इन्साफ की भीख मांगती नज़र आरही है।

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *