पिछले वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा खेल महोत्सव ओलिंपिक गेम्स , ब्राज़ील में हुआ था। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए ब्राज़ील सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाया और एड़ी चोटी एक कर दी। बड़े बड़े स्टेडियम , गेम्स विलेज , होटल्स इत्यादि पर खूब खर्चा किया गया बावजूद इसके कि ब्राज़ील पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का काफी करोड़ो डॉलर का बकाया बाकी है।
मात्र 6 महीने ही में आप रियो दी जेनेरियो में होने वाले ओलिंपिक विलेज की बदतर हालात देख सकते है। वहा का मशहूर माराकाना स्टेडियम भी अब धूल खाने पर मजबूर है। ब्राज़ील की एक बड़ी आबादी अति निर्धनता में रहती है इसलिए ओलिंपिक से [पहले वहा के संगठनों ने आंदोलन भी किया था कि सरकार को यह सब पैसा निर्धनों के वेलफेयर पर लगाना चाहिए लेकिन वो सब इस ओलिंपिक होस्टिंग के सपने के सामने चकनाचूर हो गया।
पूलों में गंदा पानी , टूटी कुर्सियां और इन भवनों का भविष्य, यह सब आज रद्दी बन चुका है। मौजबॉक्स आपकी राय जानना चाहता है कि मात्र कुछ दिनों के अंतरराष्ट्रीय इवेंट के कारण अपनी प्रजा को अधर में लटकाना सही है।
इमेज सोर्स :
PHOTOGRAPHER SILVIA IZQUIERDO ,\
Yasuyoshi Chiba
Vanderlei Almeida
No comments:
Post a Comment