तीन महीने पहले पश्चिम बंगाल के एक नर्सिंग होम में चल रहे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट ने पूरे देश को हिला दिया था अब एक बार फिर वही पश्चिम बंगाल शर्मसार हुआ है और आरोप है उत्तरी जलपाईगुड़ी से सम्बंधित भाजपा महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी जूही चौधरी पर।
आउटलुक हिंदी की रिपोर्ट अनुसार अध्यापिका से मानव तस्कर बनी चंदना चक्रबोर्ती , जो 3 अनाथाश्रामो की मालकिन है और उसकी साथी सोनाली मोंडल को CID ने गिरफ्तार करके अदालत के सामने प्रस्तुत किया जिन्हें सोमवार 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पूछताछ में चन्दना चक्रबोर्ती ने भाजपा की नेता जूही चौधरी का नाम लिया है। जूही पर आरोप है कि वह अपनी जान पहचान के दम पर कई सारी लीगल फॉर्मेल्टीज को अनदेखा करवा देती थी। जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भाजपा नेत्री जूही चौधरी के खिलाफ आई पी सी की धरा 370 और 370A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
CID ने दावा किया है कि जूही, मिनिस्ट्री ऑफ़ वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट और सेंट्रल कारपोरेशन रिसोर्स अथॉरिटी , नार्थ ब्लॉक की तरफ से फ़र्ज़ी कागज़ात और अपने रसूख के बल पर क्लेयरेंस दिलवा देती थी जिसके बदले वह चंदना से पैसे लेती थी।
CID के अनुसार 30 से 40 बच्चे इसी तरह अमेरिका , सिंगापूर , फ्रांस और स्पेन समेत दुनिया के अन्य हिस्सो में बेचे जा चुके है। CID ने यह भी बताया कि एक बच्चे के एवज में 3 से 5 लाख रुपए लिए जाते थे और यह सब एडॉप्शन की आड़ में चलाया जाता था। चंदना नॉर्थ बंगाल पीपुल्स डेवलपमेन्ट सेन्टर के नाम से होम की चेयरपर्सन के पद पर पदस्थ थी और सोनाली मोंडल बिमला शिशु गृह होम की चीफ एडप्शन ऑफिसर के पद पर पदस्थ थी
सोर्स : आउटलुक हिंदी
No comments:
Post a Comment