• Breaking News

    Tuesday, 21 February 2017

    बीजेपी विधायक के पति ने इंस्पेक्टर श्री राम को मारा थप्पड़, भाजपाइयों ने की पत्थरबाज़ी, जला पेट्रोल पम्प


    "राजनीतिक गुंडाराज" का एक और चेहरा सामने आया और इस बार धन्यवाद किया जाए भाजपा के कार्यकर्ताओ का जिनकी बदौलत पूरा कोटा शहर जल उठा वो भी सिर्फ एक मामूली ट्रैफिक चालान को लेकर।

    मामूली चालान पर हुआ विवाद 
    खबरों के मुताबिक भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल का शहर के महावीर नगर सर्कल पर इंस्पेक्टर श्रीराम बसेरा से वाद विवाद हो गया जो भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन और चालान न चुकाने की बात पर हुआ।

    इंस्पेक्टर श्रीराम बसेरा को मारा थप्पड़
    भाजपा विधायक चंद्रकांता और उनके पति का भाजपा कार्यकर्ताओ को जाने देने की बात को पुलिसवाले के साथ वाद विवाद बढ़ता गया , उन्होंने यहाँ तक कहा कि यही कार्यकर्ताओ को न छोड़ा तो सलाखे तोड़ दी जाएंगी , तभी नरेंद्र मेघवाल ने सर्किल इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक सबको खदेड़ा।

    इसके बाद हालात और बिगड़ गए जब कथित देशभक्तो की जमात ने पुलिस से बदला लेने और सबक सिखाने का इरादा कर लिया।  भक्तो ने पुलिस पर पत्थर बाज़ी शुरू करदी।  इसके बाद लाठीचार्ज किया गया और विधायक एवं उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जल्द ही छोड़ दिया गया।

    वही एक पेट्रोल पम्प भी जल गया।

    स्थानीय रिपोर्टर्स ने बताया कि रंगबड़ी रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर शाम साढ़े छः बजे एक विरोधी ने जलता टायर फेक दिया जिससे पेट्रोल पम्प में आग लग गयी। तकरीबन 1 दर्जन गाड़िया आग  गयी लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गयी।

    पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेलिये है और जांच जारी है।  यह जगजाहिर है कि पुलिस पर अत्यधिक राजनैतिक दबाव रहता है जिसका फायदा राजनीती में आये गुंडा एलिमेंट उठाते है। कानून और संविधान द्वारा घोषित एक चालान न भरने पर कोटा शहर जला दिया गया और यही पार्टी खुद को देशभक्तो की जमात कहती है।

    राम के नाम पर उत्पात मचाने वालो ने इंस्पेक्टर "श्री राम बसेरा" को भी नहीं छोड़ा। अब राज्यो की सभी पुलिस को सोचना चाहिए कि कैसे काम करना है

    सोर्स : IRONYOFINDIA 

    देखिये विडियो 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *