बंगाल : कृष्णानगर। कीर्तन में तेज आवाज को लेकर हुए झगड़े में एक गर्भवती महिला के पेट पर लातें मारी गईं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें भाजपा नेता समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नादिया जिले का है।
गर्भवती के पेट पर लात मार के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में तंतला गांव में एक कीर्तन के दौरान तेज आवाज में माइक्रोफोन बजाया जा रहा था।इसको लेकर गांव के शंभू चंद्र दास ने इसके लेकर विरोध किया। जिसके बाद बात बढ़ गई और इसको लेकर कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई। कुछ लोगों दास को पीटने लगे तो उसकी गर्भवती भाभी वहां पहुंच गई और बीचबचाव की कोशिश करने लगी। इसी दौरान इन्ही में से किसी शख्स ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। गर्भवती अपने पेट पर लात मारे जाने के बाद दर्द से चीखने लगी और वहीं जमीन पर लेट गई। कुछ लोगों ने महिला को दर्द से तड़पता देखा तो उसे उठाकर कृष्णानगर के सदर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि पेट पर लगी चोट की वजह से वो अपनी कोख में पल रहे बच्चे को वो खो चुकी हैं।
शंभू चंद्र दास ने इस मामले को लेकर पुलिस में बीजेपी प्रधान पलाश कुमार बिस्वास समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने धुबुलिया थाना क्षेत्र के बीजेपी पंचायत प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बिस्वास का कहना है कि वह इस घटना में शामिल नहीं था। बिस्वास का कहना है कि प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस उसको फंसा रही है। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी आंखों के सामने उसकी पत्नी को भाजपा नेता ने लातों से पीटा, जब वो उसके छोटे भाई को पिटने से बचाने की बात कर रही थी।
यह भी पढ़े
इन तीन विफल हमलो के बाद उठा सवाल अमेरिका को खतरा किससे ?, तीनो अमेरिकी नागरिक, एक भी मुस्लिम नहीं

No comments:
Post a Comment